
Balod- आज व्यक्ति का जीवन तेजी से आगे बढ़ रहा है यह बहुत बड़ी बात है कि अधिवक्ता संघ ऐसे कार्यक्रम में आगे बढ़कर कार्य कर रहा है आप हमारा हाथ पकड़िए विधिक सेवा संस्थान आपके साथ काम करेगा ।इससे अधिवक्ताओं को एक आत्म संतोष प्राप्त होगा । थामस हॉज़ की पुस्तक इन डिफेंस हुमन यूज पढ़ें ।किसी भी कार्य को करने के लिए उसका मैदानी रूप में क्रियान्वयन ना किया जाए तब तक उसका लाभ नहीं मिलता । उपरोक्त विचार छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं एवं पैनल अधिवक्ताओं का विधिक सेवा का लाभ आमजन को सरलता से उपलब्ध कराए जाने के प्रयोजन से एक दिवसीय ओरिएंशन क प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि अधिवक्तागण विधिक सेवा से संबंधित न्याय बंधु मोबाईल एप से जुड़कर प्रो बोनो लिगल सर्विसेस अपना पंजीयन कराकर उसके माध्यम कुछ प्रकरणों जरूरतमंदों को उनके प्रकरणों में निशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करना व्यक्त करते हुए नए अधिवक्ताओं को ज्ञान अर्जित करने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ताओं से प्रकरणों के सम्बन्ध में चर्चा किए जाने की बात कही । माननीय न्यायमूर्ति ने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मामलों के संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा22- ए के अंतर्गत स्थाई लोक अदालत के प्रावधानों को मानने एवं इससे जुड़े मामलों जैसे ट्रांसपोर्ट सेवा ,पानी, बिजली, बिल्डर्स जैसे मामलों की सेवा में कमी से संबंधित शिकायतों पर स्थाई लोक अदालत जिसका कार्य क्षेत्र व्यापक है ।उस के माध्यम से निपटारा कराए जाने की बात कही जिससे आमजन को इसका लाभ प्राप्त हो सके। माननीय न्यायमूर्ति ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों जैसे अभियान करुणा ,उम्मीद, आसरा, सचेत, मुआवजा, उन्मुक्त आदि का जिक्र करते हुए कहा कि अभियान करुणा के तहत वरिष्ठ जनों को उनके परिवार में सम्मान सहित रखने , अभियान उम्मीद में मानसिक मरीजों को स्वस्थ हो चुके हैं उन्हें उनके परिवार से मिलाने की कार्रवाई के बारे में बताया इन सभी अभियानों से जुड़कर अधिवक्ता गण कार्य करें तो उन्हें आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी । उपरोक्त ओरिएंटेशन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी एवं अशिक्षा के कारण लोग न्याय पाने से वंचित हो जाते हैं संविधान के अनुच्छेद 39 के अंतर्गत या सुनिश्चित किया गया है कि सभी लोगों को न्याय पाने का अधिकार है विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 में राष्ट्रीय राज्य एवं जिला स्तर पर निशुल्क विधिक सहायता दिलाए जाने का प्रावधान किया गया है अधिवक्ता गण जो विधिक सेवा के तहत उन्हें प्रकरण प्राप्त होते हैं उसमें वे प्रभावी एवं गंभीरता के साथ कार्य करें प्रकरणों से संबंधित दस्तावेज उन्हें प्राप्त नहीं होते हैं तो वे इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण या उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से सहयोग ले सकते हैं । नए अधिवक्ताओं से कहा कि वे अपने समय का सदुपयोग करते हुए ऐसे कार्य में व्यस्त रहें तथा आज के कार्यक्रम में दिए गए जानकारी को आत्मसात करते हुए उसका लाभ लेवे कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अध्यक्ष श्री अब्दुल वहाब खान ने करते हुए कहा कि गरीब निर्धन व्यक्ति पैसे की कमी के कारण न्याय से वंचित ना रहे उन्हें सरल एवं सुविधा पूर्ण न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता संघ के प्रत्येक अधिवक्ता सतत प्रयत्नशील हैं और वे इसे एक अभियान के रूप में चला कर कार्य करने के लिए उत्साहित भी हैं अध्यक्ष ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी अधिवक्ता गण टीम बनाकर साइकिल रैली के माध्यम से घर-घर जाकर जरूरतमंद व्यक्तियों से मिलकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे और वे स्वयं भी इसमें शामिल रहेंगे उपरोक्त कार्यक्रम का धन्यवाद भाषण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री कार्यक्रम का संचालन का संचालन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अवर सचिव श्रीमती कामिनी जायसवाल द्वारा किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में गेस्ट स्पीकर के रूप में श्री सतीश वर्मा महाधिवक्ता श्रीमती सुषमा सावंत डायरेक्टर न्यायिक अकैडमी श्री किशोर भादुड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री योगेंद्र चंद्र शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दीपाली पांडे वाइस प्रेसिडेंट अधिवक्ता संघ श्री बसंत पराशर सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति प्रवीण मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर श्री देव आशीष ठाकुर सचिव जिला राजनांदगांव है उपरोक्त कार्यक्रम की शुभारंभ सत्र में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के अधिकारीगण एवंन्यायिक एकेडमी के डायरेक्टर सुषमा सांवत एवं अन्य न्यायिक अधिकारी जिला न्यायधिश आर.के.अग्रवाल फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायधीश रमाशंकर प्रसाद एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पैनल अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904