

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम डौंडी लोहारा में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए LKG से 12वी तक के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन द्वारा कुल 674 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 441 पात्र एवं 223 अपात्र है। इस संस्था में कुल रिक्त सीट 344 है। अधिक आवेदन आने के कारण LKG से कक्षा 9वी के बच्चो का चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर द्वारा मनोनीत एवं अध्यक्ष उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में किया गया। आज दिनाँक 10/05/2022 को अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय से श्रीमान राम रतन दुबे तहसीलदार ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमान लूनकरण ठाकुर ,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ए. के. साहू, बी आर सी श्री सुरेन्द कुमार कोटेन्द्र एवं प्राचार्य श्रीमती अनिता सिंह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी लोहारा , सुश्री विभा चंद्राकर प्रधान पाठक (माध्यमिक) श्री अभिषेक शुक्ला प्रधान पाठक (प्राथमिक),श्री एन. आर. देशमुख व्याख्याता एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
विभिन्न कक्षाओं के लिए चयन सीट निम्नानुसार है।
LKG-30, कक्षा पहली-50, दूसरी-13,तीसरी-10,चौथी-10 पांचवी-10, छठवीं-10, सातवीं-11 आठवीं-10, नवमीं-18
जिन बच्चो का चयन हो गया है वे समस्त दस्तावेज के साथ विद्यालय आकर प्रवेश ले लेवें।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904