
डौंडी लोहारा
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू,संयोजक बीरबल देशमुख ,उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर साहू,सचिव विजय पटेल,महामंत्री बृजमोहन मानिकपुरी,प्रचार सचिव अविनाश साहू,खेमन साहू,नरेंद्र साहू, परमानंद साहू,रूपेश देशमुख, भूषण मंडावी, यज्ञ देवांगन ,नागेन्द्र सिंहा रोशन साहू, श्रीमती बसंती पिकेश्वर, लक्ष्मी गंजीर , संतोष देवांगन, मालती यादव, केशव देशलहरे, अल्पना तिवारी, भूमिका मोवाडे, दिनेश धरमगुडे, आलोक विश्वकर्मा, रविन्द्र नाथ योगी, डोंगरमल रामटेके, देवी लाल ठाकुर, गायत्री साहू, निशा साहू, ने कहा है कि 2008 में सेटअप बना था, 14 वर्ष बाद पुनः सेटअप जारी किया गया है, इन 14 वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या में लाखों की तादात में वृद्धि हुई है, जबकि 2008 में विद्यार्थियों के अनुपात में ही शिक्षकों का पद स्वीकृत किया गया था।
जब विद्यार्थियों की संख्या में लाखों की वृद्धि हुई है तो ऐसे में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के शालाओं में शिक्षकों के स्वीकृत पदों की संख्या में भी वृद्धि किया जावे। उन्होंने आगे कहा है कि प्रत्येक प्राथमिक शाला में 1 प्रधान पाठक का पद व 4 सहायक शिक्षक का पद अनिवार्यतः स्वीकृत किया जावे। इसी प्रकार से मिडिल स्कूल में 1 प्रधान पाठक व 4 शिक्षक का पद अनिवार्यतः स्वीकृत किया जावे। इस सेटअप से शिक्षा गुणवत्ता ध्वस्त होगा, संस्कृत व वाणिज्य के पदों पर कटौती अस्वीकार्य होगा।
विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति होने से गुणवत्ता पूर्वक अध्यापन होगा। विभाग द्वारा जारी विसंगति पूर्ण सेटअप में शालाओं के लिए स्वीकृत मापदंड में सुधार हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांग पत्र व सुझाव शासन को प्रस्तुत किया है।
प्राथमिक शाला हेतु सेटअप की गणना के लिए किए गए मापदंड में 80 विद्यार्थी दर्ज पर 1 प्रधान पाठक व 2 सहायक शिक्षक का पद स्वीकृत किया गया है, तथा 30 दर्ज संख्या अधिक होने पर एक अतिरिक्त शिक्षक का पद स्वीकृत किये जाने का प्रावधान किया गया है।
जबकि 80 विद्यार्थी दर्ज पर 1 प्रधान पाठक व 4 सहायक शिक्षक का पद स्वीकृत किया जावे। तथा 15 से 30 दर्ज संख्या अधिक होने पर एक अतिरिक्त शिक्षक का पद स्वीकृत किया जावे।
पूर्व माध्यमिक शाला हेतु सेटअप की गणना के लिए किए गए मापदंड में विरोधाभास है पहले लिखा है कि न्यूनतम 1 प्रधान पाठक व 4 शिक्षक का पद स्वीकृत होगा, उसके बाद 31 से 50 दर्ज संख्या वाले विद्यालय में 1 प्रधान पाठक व 3 शिक्षक का पद स्वीकृत होगा, लिखा गया है।
30 से कम दर्ज वाले शाला में प्रधान पाठक का पद स्वीकृत नही किया गया है।
मा.शा.में 30 से कम दर्ज वाले शाला में भी न्यूनतम 1 प्रधान पाठक व 4 शिक्षक का पद स्वीकृत किया जावे। 15 से 30 अधिक विद्यार्थियों में एक अतिरिक्त शिक्षक का पद स्वीकृत किया जावे।
हाई स्कूल हेतु सेटअप की गणना के लिए किए गए मापदंड में न्यूनतम 1 प्राचार्य व 5 व्याख्याता का पद स्वीकृत किया गया है। संस्कृत ब्याख्याता का पद सेटप से हटा दिया गया है ।व्याख्याता संस्कृत विषय अनिवार्य स्वीकृत किया जायै।
हायर सेकंडरी स्कूल में
200 विद्यार्थी संख्या वाले शाला में न्यूनतम 9 ब्याख्याता का पद स्वीकृत किया गया है।
पूर्व सेटअप की भांति वाणिज्य संकाय में 02 पद न्यूनतम स्वीकृत किया जावे ताकि वाणिज्य के 6 पीरिएड संपादित हो सके।
सामाजिक विज्ञान व कला संकाय के अध्यापन हेतु 9 वी से 12 वी तक के लिए इतिहास/ राजनीति, भूगोल,/अर्थशास्त्र के न्यूनतम 3 व्याख्याता की पदस्थापना सभी हायर सेकेंडरी स्कूल में किया जावे।
हायर सेकेंडरी स्कूल में न्यूनतम दर्ज संख्या पर 12 व्याख्याता का पद स्वीकृत किया जावे।
*हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल में 1 पद ब्यायाम शिक्षक व लाइब्रेरियन का 1 पद अनिवार्यतः स्वीकृत करने की मांग किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904