
cg24 आजतक न्यूज –
अर्जुंदा नगर पंचायत में आयोजित नेताओं को लेकर ठेकेदारों में असंतोष व्याप्त है बताया जाता है कि अर्जुंदा नगर पंचायत में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंद्रकांत द्वारा मनमानी तरीके से अपने ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ताक में रखकर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जाता है कि 26अप्रैल को अखबारों में नगर निकाय अंतर्गत आने वाले शौचालय रखरखाव हेतु स्वच्छता श्रृंगार योजना के दिशा निर्देशों के तहत 6 शौचालयों एवं मुख्यमंत्री सस्ती दवा हेतु दुकान निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गयी थी। जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को ही निविदा प्रपत्र जारी किया गया।जिसकी जानकारी होने पर सांसद प्रतिनिधि विश्वास गुप्ता ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निविदा प्रपत्र जारी करने की बात कही। पर अधिकारी द्वारा ऊपर से दिशा निर्देश मिलने की बात कहकर अन्य लोगो को निविदा फार्म दे पाने मे असमर्थ होने की बात कही। जिसकी शिकायत सांसद विश्वास गुप्ता ने बालोद कलेक्टर से भी की जिसके बावजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूरे हौसले के साथ निविदा प्रपत्र हेतु आवेदन स्वीकार करने के साथ-साथ निविदा प्रपत्र देने से इंकार कर दिया।
सीएमओ की कार्यप्रणाली को लेकर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जब से यह सीएमओ नगर पंचायत अर्जुंदा में पदस्थ हुए हैं। तब से नगर पंचायत अर्जुंदा भ्रष्टाचारियों के लिए एक बड़ा चारागाह बन गया है। अर्जुंदा में आमंत्रित होने वाली निविदा भ्रष्टाचार अलावा कुछ भी नहीं है। इनके द्वारा आयोजित निविदा मे इनके पसंद के ठेकेदारों कोही निविदा प्रपत्र जारी किया जाता है। और स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ साथ लोक निर्माण से जुड़े अधिकारी कर्मचारी निविदा प्रपत्र के लिए निर्देशित समय में कार्यलय से नदारद थे जो सीधा सीधा भ्रष्टचार के आशंका को बल देता है। और स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी चहते ठेकेदारों के बीच रिंग बनाकर और मनमानी दर पर निविदा देते है । जिससे सीधा नुकसान शासन को होता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी की शिकायत कलेक्टर से कर दी गयी है बहुत जल्द विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ साथ महामहिम राज्यपाल के पास की जाएगी।

इस मामले पर सीएमओ चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि को भी इस विषय पर जानकारी दे दी गई है। व कलेक्टर महोदय जी को भी बता दिया गया है। जितने लोगो ने निविदा में भाग लिया सभी को शामिल किया गया है। किसी को भी फार्म देने मना नहीं किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904