google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

100 दिवसीय पठन एवं गणित कौशल विकास अभियान पुस्तक का बालोद कलेक्टर ने किया विमोचन

जिलाशिक्षाअधिकारी पी.के.एस. बघेल एवं अनुराग त्रिवेदी जिला मिशन समन्वयक बालोद ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 100 दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान (100 दिन 14 सप्ताह) का आयोजन किया गया। इस दौरान बालोद जिले में भी हर ब्लॉक में विभिन्न गतिविधियां का क्रियान्वयन किया गया है। जिससे संबंधित गतिविधि बुक तैयार किया गया है। जिसका विमोचन कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा किया गया। इस उपलब्धि पर जिलाशिक्षाअधिकारी पी.के.एस. बघेल एवं अनुराग त्रिवेदी जिला मिशन समन्वयक बालोद ने इस पुस्तक तैयार करने में सहभागिता निभाने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। अभियान के जिला नोडल जीएल खुरश्याम एवं कादम्बिनी यादव ने बताया कि कोविड काल के दौरान जो लर्निंग लॉस हुआ था उसे पूरा करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। जो जनवरी से अप्रैल तक चला। जिला पीएलसी और ब्लॉक पीएलसी के द्वारा गतिविधियों का निर्माण कराया गया। संबंधित गतिविधि को तैयार की गई। पीडीएफ प्रत्येक सप्ताह सभी स्कूलों में भेजा जाता था। जिले से 4 टीचर इस कार्यक्रम में नायक के रूप में भी चुने गए। सभी बातों को समाहित करते हुए ब्लॉक वाइज बुक का निर्माण किया गया। जिसका विमोचन हुआ। अभियान तीन स्तर पर आयोजित हुए थे ।प्रथम चरण में आंगनबाड़ी से दूसरी कक्षा। द्वितीय चरण में कक्षा तीसरी से पांचवी और तृतीय चरण कक्षा पांचवी से आठवीं। इस दौरान अभ्यास पुस्तिका पर काम करने के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई। प्रत्येक विकासखंड के माध्यम से सामग्री निर्माण एवं पीएलसी के माध्यम से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बच्चों को सीखना निरंतर जारी रखने हेतु नवाचारी तरीकों को अपनाया गया। समुदाय के बीच से कुछ ऐसे लोगों की पहचान की गई जो बच्चों को सिखाने में सहयोग कर सके। विद्यार्थी विकास सूचकांक के हिसाब से स्कूलों में गतिविधियों को अनिवार्य किया गया। निरंतर गतिविधि, सप्ताहिक प्रतिवेदन और गतिविधि बुक का निर्माण भी चलता रहा।
जिसमें मार्गदर्शक के रूप में जिलाशिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक ,एवं जी एल खुरश्याम एपीसी , जिला नोडल कादम्बिनी यादव रही। जिला शिक्षा अधिकारी एवं मिशन समन्वयक के जिला के सभी शिक्षकों को इसके लिए शुभकामनाएं दी।

ये रहे प्रभारी :-

गतिविधि बुक प्रभारी बालोद ब्लाक में सुश्री भगवती ठाकुर, अर्चना चौरासिया, गुण्डरदेही ब्लाॅक- चित्रमाला राठी, पितेश्वर साहू, गुरूर ब्लाॅक- हरीश कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, डौंडीलोहारा ब्लाॅक- दीपक पटेल, छगन बंसोर,डौंडी ब्लाॅक- हेमन्त गुप्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *