google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर जनपद सदस्य ने मनरेगा मजदूरों को शीतल पेयजल पिलाया

देवरीबंगला / भारत के स्वप्नदृष्टा एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ओबीसी वर्ग के अध्यक्ष तथा संचार एवं संकर्म विभाग के सभापति केजूराम सोनबोइर ने मनरेगा के मजदूरों को शीतल जल पिलाकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने दुनिया में भारत को विकसित देश की पहचान दिलाई। केजूराम ने जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के क्षेत्र क्रमांक 4 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआंगांव के आश्रित ग्राम गणेशखपरी में चल रहे महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे 230 मजदूरों को शीतल जल पिलाकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया व श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गणेशखपरी के उपसरपंच मौजीराम साहू, पंच संपतराम साहू, ग्राम प्रमुख खिलावन देवांगन, रिखीराम साहू राधेलाल साहू व लक्ष्मण साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *