google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क निर्माण एजेंसी ने सड़क से खोदी मिट्टी खेत किनारे डाल दी किसानों को हो रहा परेशानी,जनपद सदस्य संजय बैस ने कलेक्टर को लिखा पत्र

क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर मांग किया है एन एच् 930 सड़क का कार्य प्रगति पर है और सड़क के किनारे मिट्टी खोद कर किसानों के खेत पर डाल दिये है जिससे किसानों को अपने कृषि कार्य करने के लिये तकलीफ हो रही है और लापरवाही के हद ये है मिट्टी डालने के पूर्व किसी भी किसान से न सहमति लिया गया न किसी पंचायत को सूचित किया गया ठेकेदार सिर्फ अपनी मनमर्जी कर रहा है मिट्टी का ढेर खेतो में पड़े रहने से न किसान खेतो में टेक्टर ले जा पा रहे है न किसी भी प्रकार का किसानी कार्य कर पा रहे है नेशनल हाइवे सड़क पर धूल का गुब्बार से भरा रहता है आने जाने वालों राहगीरो को आने जाने में भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है टेंकर से पानी नही डालने से रोड भर धूल रहता है कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी प्रशासन के लोग गहरी नींद ले रहे है लगता है इन लोगो को किसानों से कोई मतलब नही है जनपद सदस्य संजय बैस ने मांग किया है यथा शीघ्र खेतो में पड़े मिट्टी को हटाया जाए और निर्माणधीन सड़को पर टेंकर से पानी डालने की व्यवस्था किया जाए नही तो किसानों और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *