
Cg 24 आजतक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल जिला बालोद छत्तीसगढ़ के द्वारा हंस उद्यान खपरी मालीघोरी में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया
बच्चों द्वारा ड्राइंग पेंटिंग ,रंगोली ,डांस ,कुर्सी दौड़, का कार्यक्रम किया गया यूथ विंग के सदस्यों के द्वारा ड्राइंग पेंटिंग में हसदेव बचाव का पेंटिंग किया जो काफी सराहनीय रहा
मानव सेवा दल व यूथ विंग के द्वारा मिशन एजुकेशन के तहत बच्चों को स्टेशनरी एवं बुजुर्गों को मेडिसिन दवाई भी वितरण किया गया मिशन एजुकेशन के तहत संस्था द्वारा उच्च स्तरीय स्कूलों में जा कर जहां बड़े,बड़े घर के बच्चे पढ़ते हैं वहां एक बॉक्स रखते हैं जिसमें बच्चे अपने से अधिक वाली चीज जैसे काफी, पेन, सीस पेंसिल ,रबर आदि उस बॉक्स में डालते है बॉक्स भरने के उपरांत उस बॉक्स को मानव सेवा दल द्वारा सुदूर इलाकों में जहां के बच्चे अत्यंत गरीब है जगहों पर ले जाकर उन गरीब बच्चों में बांट देते हैं इसी तरह मिशन मेडिसिन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर के पास से बहुत सारी दवाई लेकर आते हैं और ठीक होने पर बाकी की जो दवाइयां होती है उस हम कचरे में डाल देते हैं उन दवाइयों को किसी अच्छे डॉक्टर से दिखा कर उन्हें जरूरतमंद को निशुल्क शिविर लगाकर वितरण करते हैं।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904