
गुंडरदेही
विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन और पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई
गुंडरदेही नगर वार्ड नंबर वार्ड नंबर 15 से लगा हुआ ग्राम रेंगा कठेरा मुक्तिधाम के पास खेमू साहू के द्वारा ग्राम पंचायत रेंगा कठेरा के सरपंच के बिना अनुमति एवं घास जमीन पर काफी लंबे समय से अवैध कब्जा कर धर्मांतरण करवाया जाता है ।जिससे शहर सहित आसपास ग्रामीणों में हिंदू संगठन में काफी आक्रोश पनप रहा है। खेमू राम साहू के द्वारा गांव के जमीन पर अतिक्रमण किया गया है इस पर तत्काल उसका अतिक्रमण हटाया जाए एवं हिंदू संगठन एवं हिंदू लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण किया जा रहा है जिसे तत्काल आवेदन के 1 सप्ताह के अंदर त्वरित निराकरण करने की लिखित में अनु विभागीय अधिकारी एवं पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया।
आपको बता दें कि खेमू साहू के द्वारा पूर्व में खर्रा ग्राम एवं सिकोसा में इसी प्रकार का धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा था जहां पर ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर उन्हें खदेड़ा गया था जो आज गुंडरदेही रेंगा कठेरा ग्राम में फिर अवैध कब्जा कर अवैध चर्च चलाया जा रहा है।हर रविवार को अवैध रूप से संचालित चर्च में किसी प्रकार का प्रार्थना सभा नहीं होना चाहिए अन्यथा उस स्थान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदू सेना सहित हिंदू सामाजिक संगठन इसका घोर निंदा करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन सौंपने वालों में से मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड गुंडरदेही के अध्यक्ष भारत साहू ,बजरंग दल प्रमुख पंकज साहू, प्रखंड संयोजक चंद्रभान निषाद, मदन साहू ,मनीष महोबिया, चिरंजीव साहू, हिमांशु महोबिया ,युवराज देशमुख ,मीनू राम ,योगेश ,भूपेंद्र ,नंदकिशोर, प्रवीण ,नागेश्वर साहू , नालेस चंद्राकर, एवं बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता लिखित में ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से संचालित चर्च एवं अवैध कब्जा हटाने की मांग की एवं आने वाले रविवार को प्रार्थना सभा नहीं होने की बात लिखित में कही गई है।।
ग्राम पंचायत रेंगा कठेरा के सरपंच इंद्राणी साहू ने कहा अवैध कब्जा के संबंध में विधिवत हम तहसीलदार एवं थाना को पंचायत के माध्यम से अवगत कराएंगे कि बिना अनुमति के घास जमीन पर अवैध कब्जा एवं चर्च चलाने को लेकर।
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू ने कहा क्षेत्र में इस तरह का अवैध रूप से चर्चा व अवैध कब्जे में संचालित हो रहा है जिससे हम हिंदू संगठन के कुछ परिवारों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है जिसका हम लिखित शिकायत किए हैं शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई आगे भी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
