google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पखांजूर में खुलेगा कृषि महाविद्यालय, बांदे को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा

पखांजूर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की महत्वपूर्ण घोषणा

कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने और परलकोट जलाशय के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी की

शहीद गैंद सिंह स्मारक परिसर में शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को किया याद

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए अंतागढ़ विधानसभा के पखांजूर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पखांजूर में कृषि महाविद्यालय आरंभ करने और बांदे को पूर्ण तहसील का दर्जा देने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने और परलकोट जलाशय के जीर्णाेद्धार जैसी घोषणाएं भी की। इसके साथ ही पखांजूर में मुख्य मार्ग में 4 किमी का गौरवपथ बनाने, कंदारी में उपस्वास्थ्य केंद्र और बालक-बालिका आश्रम बनाने, दिव्यांग निताई मंडल की मदद देने तथा राशन कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाने की घोषणा की। पखांजूर के एक युवक सोमेन ने मुख्यमंत्री से कहा कि पहले शहर के स्टेडियम का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर था।  पंद्रह साल पहले इसका नाम बदल कर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर दिया गया। हम चाहते हैं कि इसका नाम पुनः नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर कर दिया जाए। सोमेन के कहने का ताली बजाकर उपस्थित जनसमूह ने समर्थन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का नाम नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *