बालोद एसपी पहुंचे मंगचुवा थाना,निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की ली जानकारी,स्टाफ से समस्याओं की जानकारी भी ली
पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना मंगचुवा का किया औचक निरीक्षण।
थाने में लंबित अपराध और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक थाने के स्टाफ से मुलाकात किया एवं समस्याए सुनी ।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता से मेल मुलाकात कर अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिला बालोद में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा दिनांक 03.06.2022 को थाना मंगचुवा को औचक निरीक्षण किया गया । थाने के लंबित अपराध और कानून व्यवस्था के संबध में जानकारी लिया। थाने के रखरखाव एवं साफ सफाई की तारिफ करते हुए सभी स्टाफ के समस्याएं सुनी और पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मधुर संबध बनाने उनके समस्याएं सुनने उनके साथ अच्छे व्यवहार करने संबधी निर्देशित किया गया। साथ हि पुलिस स्टाफ को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मंगचुवा उपनिरीक्षक दिलीप नाग एवं समस्त थाना स्टाफ उपस्थित थे।