google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पोषण अभियान के लिए छत्तीसगढ़ को फिर मिली सराहना

मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आंगनबाड़ी भवन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, मॉडल आंगनबाड़ी के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग की

श्रीमती भेंड़िया ने महिलाओं में एनीमिया तथा शिशु मृृत्यु दर में कमी लाने के लिए साझा प्रयास पर जोर दिया

राजधानी रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की सब-जोनल मीटिंग हुई आयोजित

केन्द्रीय मंत्री सहित छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के प्रतिनिधि और उच्च अधिकारी हुए शामिल

रायपुर, 04 जून 2022

मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आंगनबाड़ी भवन, आंगनबाड़ीआजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित एक होटल में आयोजित सब जोनल मीटिंग में महिलाओं और बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे कामों को सराहना मिली। केन्द्रीय सचिव श्री इंदिवर पाण्डे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पोषण अभियान में अच्छा काम हुआ है। रायपुर के सखी संेटर को भी नारी शक्ति सम्मान मिल चुका है। देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 25 वर्षों के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में महिलाओं और बच्चों के लिए किए गए कामों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ की महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि और मॉडल आँगनबाड़ी भवनों के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग की। उन्होंने योजनाओं और कार्यक्रमों के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए केन्द्रीय सहायता  की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार….’ से किया गया। बैठक में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई, सांसद श्रीमती छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित थीं। छत्तीसगढ़ के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के जन प्रतिनिधिगण, उच्च अधिकारीगण और यूनिसेफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, हितग्राही भी सब जोनल मीटिंग में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *