

डौंडी- डौंडी ब्लाक के ग्राम नर्रालगुड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती कुमारी यामिनी व उनके 50 वर्षीय पिता श्रीराम ठाकुर एक साथ बालोद जिला में अपने सुपुत्री को पीएटी इक्जाम दिलवाकर अपने गृह ग्राम वापस आ रहे थे कि घर पहुँचने की ठीक पहले डौंडी नगर से महज चार पांच किमी दूर ग्राम गुदुम मुख्य मार्ग पर कच्चे माइंस से आयरन ओर भरकर रायपुर जाने वाली ट्रक ने ओवर ट्रेक करते हुए अपने चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार होंडा सीजी 24 -6570 एवं ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएफ 3911 ने बाईक सवार को जबर्दस्त ठोकर मार दी। मौके पर बीच सड़क श्रीराम की मौत हो गई वही घटना स्थल से 108 की सहायता से डौंडी अस्पताल लाये गए युवती की भी ईलाज दौरान मौत हो गई। इससे भड़के ग्राम गुदुम के ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया जिससे मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। पुलिस प्रशासन को घटनास्थल की खबर लगते ही चक्काजाम कर रहे ग्रामीण जनों से वार्तालाप की गई परंतु ग्रामीण जन मृतक के परिवार को मुआवजा सहित कच्चे माइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 4 घंटे तक अड़े रहे। अंततः एडिशनल एसपी प्रज्ञा की समझाइश पर चक्काजाम समाप्त की गई। और समस्या का समाधान निकाला गया।
गौरतलब है कि ग्राम गुदुम ग्राम के मुख्य मार्ग पर एक्सीडेंट होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा जिसका मुख्य कारण कच्चे से आयरन ओर भरकर आ रही ट्रको के बीच जल्दबाजी में परिवहन करने की प्रतिस्पर्धा को बताया जा रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904