
सुरेगांव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा खेरथा मंडल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूरा होने के अवसर पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम सुरेगांव में शिवाजी भवन में शुभारम्भ हुआ, कार्यक्रम के अतिथि श्री चेमन देशमुख प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा,मंडल अध्यक्ष श्री टिनेश्वर बघेल , प्रदेश सहसंयोजक मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुडे, मंडल उपाध्यक्ष गण रमेश सोनवानी, उत्तम साहू थेlअतिथियो द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर पूजन अर्चन के साथ किया गया,सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने पार्टी संगठन के कार्यक्रमों के बारे में बताया साथ ही कि मोदी सरकार के इन आठ वर्षो में किसानो के लिए बहुत सी योजनाए संचालित हो रहे है उस सम्बन्ध में जानकारी दी,तत्पश्चात श्री चेमन देशमुख जी प्रदेश सदस्य ने विस्तृत से मोदी सरकार कि विभिन जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गांव गरीब किसान एवं सभी वर्गों के लिए चल रहे है, कोरोना काल में प्रति व्यक्ति गरीब परिवारो को 5kg चावल प्रदान कि जा रही है,सभी किसानो को प्रति वर्ष किसान सम्मान निधि से 6 हज़ार रूपये दिये जा रहे है, साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई सभी अतिथियो ने भी अपनी बात रखी,उद्बोधन के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे सभी किसान बन्धुओं का तिलक लगाकर एवं श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया, समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हितग्राही किसानों का सम्मान किया गया इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री श्री जयपाल साहू, आदिवासी मोर्चा के जिला सदस्य श्री ईश्वर लाल भूआर्य , किसान मोर्चा के अध्यक्ष चैतन्य निषाद, महामंत्री श्री खेमलाल गौतम श्री जनक साहू,श्री हजारी दाऊ श्री रूप दास साहू,श्री तुलसी राम देवांगन,जनक साहू, हेमराय साहू,रामप्रसाद साहू बिसुन देवांगन भाजयुमो महमंत्री देवेंद्र जोशी एवं मंडल के कार्यकर्त्ता, एवं ग्रामीण किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री श्रीनिर्भय साहू एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री श्री निरंजन साहू द्वारा किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904