google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री टी एस सिंहदेव,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के हसदेव मामले पर दिए बयानों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि …..

मंत्री टी एस सिंहदेव के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने ऐसा जवाब दिया है। कि इसके कई मायने निकाले जा सकते है। और राजनीति में ऐसे विषय को काफी प्रमुखता से लिया जाता है। कांकेर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व ही हसदेव कोल ब्लॉक व पेड़ो को लेकर विरोध करने वालो को आड़े हाथों लेकर कहा था कि विरोध करने वाले पहले अपने घरों की बिजली कटवा ले।

छत्तीसगढ़ में सरगुजा के हसदेव जंगल व हजारों पेड़ कटने व अडानी ग्रुप को कोल ब्लॉक मिलने के बाद यह मामला अभी प्रदेश में छाया हुआ है। व पक्ष व विपक्ष के बीच बयानों का दौर इसको लेकर लगातार चल रहा है। क्षेत्र के आदिवासियों की नाराजगी व विरोध के बीच भाजपा भी इस आंदोलन में कूद गई है। हाल ही में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य नेताओं ने इसको लेकर दौरा किया व आमलोगों से मिले वही प्रदेश क पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी हसदेव मामले पर कुछ बाते कही अब इन्ही दो नेताओ के बयान आने के बाद आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता बृजमोहन अग्रवाल यदि सच में विरोध कर रहे हैं तो भारत सरकार से कोल आवंटन रद्द करने की तत्काल मांग करें। मुख्यमंत्री ने अपने केबिनेट के मंत्री टी एस सिंहदेव को लेकर कहा कि मेरे अग्रज और वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव जी क्षेत्रीय विधायक हैं, यदि उनकी सहमति नहीं होगी, तो पेड़ तो छोड़िए, एक टहनी तक नहीं कटेगी ।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1534126618267906048?t=SSjS3Y6I7vmUoTNYkFrSOw&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *