google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

3 साल से आवास का पैसा नहीं मिलने से हितग्राही परेशान


Cg,24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिला के डोंडी ब्लॉक के ग्राम बेलोदा गांव की कुल आबादी 23 सौ के लगभग है। यहां के ग्रामीण लोग अभी भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं ग्रामीणों का कहना कि जनप्रतिनिधि लोग चुनाव के समय आते हैं चुनाव जीत जाने के बाद गांव की ओर झांकने भी नहीं आते हैं
हितग्राही प्रहलाद यादव उम्र 75 वर्ष अपनी पत्नी के साथ रोजी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं जो पहले अपनी कच्चे मकान में निवास कर रहे थे जिसको पंचायत ने शासन की योजना के बारे में बताएं और उनको प्रधानमंत्री आवास दिलाया पर विभागीय लापरवाही के चलते 3 साल से मकान निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है गरीब मजदूर के पास इतने पैसे भी नहीं कि खुद के पैसे लगाकर मकान का निर्माण करवा सके केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना दिखाकर कर्ज में डाल रही है सरकार

प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत सन 2018,19में आवास मिला था जिसमें पहला किस्त 23, 9,2019 को मिला जिसे उन्होंने मकान निर्माण का कार्य दरवाजा लेंटर तक पहुंचाया उसके बाद अब तक हितग्रही को 2दूसरी किस्त नहीं मिला है जिससे मकान निर्माण का कार्य अधूरा है वर्तमान में दूसरे के मकान में रहते है जिसको भी खाली करवाने के लिए कहा जा रहा है कुछ दिनों बाद बारिश शुरू होने वाली है और वर्तमान में जिस मकान में रहते हैं उसको भी खाली करवाया जा रहा है अब उनके पास समस्या यह है कि वह जाए तो जाए कहां पर अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि उस गरीब मजदूर का हाल जानने नहीं पहुंचे हैं पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके द्वारा गांव के रोजगार सहायक से आवास की राशि पूछने पर अब आवाज की राशि को भूल जाओ नहीं मिलेगा कह कर जवाब देते हैं जिससे परेशान होकर पीड़ित परिवार जिला कलेक्टर के पास शिकायत करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *