
CG 24 आज तक रिपोर्टर बोधन भट्ट :- बालोद बालोद जिला ब्लॉकों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है वहीं ग्रामीण जन नई सड़क निर्माण को लेकर खुशी से फूलेे नहीं समा रहे है तो दूसरी तरफ सड़क निर्माण कार्य लेट लतीफी के चलते ग्रामीणों को खासी मुसिबतो तक का सामना करते हुए देखा जा रहा है सड़क निर्माण कंपनी सड़क निर्माण संबंधित गुणवत्ता मानक पर ध्यान नहीं दे रहा है लिहाजा सड़क की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठना शुरू हो गया है सड़क पर पानी की तराई नहीं के बराबर ,हो रही है जिसके चलते सड़क में दिन भर धूल उड़ती है जिससे कई राहगिर दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है , जिसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य से जुड़े हुए विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार वा इंजीनियर द्वारा लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे है गुणवत्ता की अनदेखी के चलते करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कों की हालत महज कुछ दिन बाद टूट कर खराब हो जाती है ,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण महज कुछ वर्ष पहले बनी गुरूर सनौद सड़क है जिला के गुरूर विकासखंड क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सा में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है , जिसमें से ज्यादातर सड़क निर्माण कार्य आधी अधूरी है , कुछ ही दिनों में बारीश लगने वाली है बारिश के दौरान सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने से क्षेत्र के लोगों को आने जाने में होगी बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है डौंडी ब्लाक के घोटिया से पचेडा ,पटेली पहुंच मार्ग , अरकार सड़क मार्ग ,गुरूर से सनौद मुख्य मार्ग ,भोथली से कवंर मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य जारी है , जंहा पर सड़क निर्माण विभाग की अधिकारीयों का लापरवाह रवैया एक बार पुनः महसूस किया जा रहा है सभी सड़कें जिसकी बराबर और सतत निरीक्षण अति आवश्यक है,ताकी जनता को बेहतरीन सड़कों की सौगात मिल सके
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904