तहसीलदार गुरूर ने बताया कि जिले के तहसील गुरूर अंतर्गत बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति हेतु प्रभावित हितग्राहियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत निहित प्रावधान अनुसार कुल 17316 कृषक हेतु कुल सात करोड़ उनतीस लाख इकयासी हजार एक सौ छत्तीस रूपए स्वीकृत हुआ है। जिसमें से शासन स्तर से राशि 37400000 रूपए आबंटन प्राप्त हुआ था। उक्त आबंटन राशि में से 37399430 रूपए आहरण कर 7725 कृषको को 32882118 रूपए उनके बैंक खाते में आर.टी.जी.एस. किए जाने संबंधी पटवारी से बैंक खाता नम्बर लेकर बैंक को प्रेषित किया गया। उन्होंने बताया कि कुल राशि 72981136 रूपए में से 37399430 रूपए आहरण किया गया है, शेष राशि 35581706 रूपए अतिरिक्त आबंटन जिला कार्यालय बालोद को मंाग किया गया है। आबंटन प्राप्त होने पर शेष कृषकों को भुगतान कर दिया जाएगा। उन्हेांने बताया कि हल्का पटवारियों द्वारा प्रस्तुत फसल क्षति रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् राशि स्वीकृत किया गया है। सभी कृषकों को नियमानुसार आबंटन राशि भुगतान किया जा रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904