महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगरपालिका बालोद अंतर्गत एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केन्द्र में नशे की बुरी लत को खत्म करने, नशे से छुटकारा दिलाने व उससे दूर रहने के लिए परामर्श प्रदान किया जाता है। इससे अब नशे की बुरी लत से प्रभावित लोगों को नशापान से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएॅ निःशुल्क मिलेगी, जिसमें नशापान से दूर रहने हेतु परामर्श के साथ ही रहने की सुविधा, निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच, योगाभ्यास, मेडिटेशन, संगीत, व्यायाम, इंडोरगेम सहित अन्य प्रकार की सुविधाएॅ प्रदान की जाएगी। यह नशामुक्ति के क्षेत्र मे एक अच्छा कदम है। कार्यक्रम को संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया और लोगों को नशापान के दुष्प्रभाव से बचने प्रेरित किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकगण व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी.कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904