
Cg 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
गुंडरदही क्षेत्र में लकड़ी कोचियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई और परिवहन करते नजर आ रहे हैं जब किसी पत्रकार द्वारा इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो इनका कहना है कि मेरे बड़े अधिकारियों से सांठगांठ है जिसको जो करना है कर लो विभागीय अधिकारी की सांठगांठ के चलते आज लकड़ी माफिया इस कदर हावी हो गए हैं कि समाचार रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं एवं उनके परिवारिक मामले पर भी अश्लील एवं अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि यह मामला बालोद जिले के रनचिरई थाना अंतर्गत का है मिली जानकारी के अनुसार 5 जून को दुर्ग के एक मीडिया कर्मी साथ में महिला मीडियाकर्मी भी थी ताम्रध्वज साहू के गृह निवास बासिन जा रहे थे इसी दौरान मीडिया कर्मी की नजर लकड़ी कोचिया के द्वारा गांव से कुछ दूरी पर भारी-मात्रा में प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई कर गाड़ी में लोडिंग किया जा रहा था जब मीडिया कर्मी समाचार रिपोर्टिंग के लिए गया तब वहां पर लकड़ी कोचीया दीपक साहू के द्वारा खुलेआम गाली गलौज एवं गुंडरदेही के एक पत्रकार पर एवं उनके निजी जीवन पर दखलअंदाजी किया किया गया और बाकी के पत्रकारों के प्रति भी आक्रोशित होकर अपशब्द का प्रयोग किया गया
आपको बता दें कि पत्रकारों की कलम की धार से बालोद जिले में अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मची है जैसे कि पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन करने वाले खनिज माफिया,, लकड़ी कोचिया जुआ, सट्टा , गांजा शराब की अवैध बिक्री करने वाले लोग पत्रकारों की कलम से नफरत कर रहे हैं
आपको बता दें दुर्ग जिले के एक मीडिया कर्मी द्वारा अवैध लकड़ी कटाई एवं परिवहन करते देखा गया तो उक्त स्थल पर पहुंचे और अर्जुन वृक्ष से भरे माजदा का फोटो खींचने लगे तब लकड़ी माफिया दीपक साहू ने मीडिया कर्मी से अभद्रता से बात की और उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी अपशब्द का प्रयोग किया और गुंडरदेही के एक मीडिया कर्मी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया
उक्त घटना की जानकारी मीडिया कर्मी ने रनचिरई थाना प्रभारी यामन देवांगन को दी परंतु थाना प्रभारी ने मामले को नजरअंदाज करते हुए कार्रवाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जिससे स्पष्ट पता चलता है कि प्रशासन की सांठगांठ के चलते आज अवैध कारोबार गुंडरदेही क्षेत्र में फल फूल रहा है
पत्रकारों के लिए अनर्गल बयान बाजी और उनकी निजी जिंदगी में दखल अंदाजी करने वाले के खिलाफ साथी पत्रकारों ने उचित कार्रवाई करने हेतु बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव को लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई है।

आर,एन, टेकाम वन परिक्षेत्र अधिकारी गुंडरदेही
इस सीजन में हम गुंडरदेही क्षेत्र में कोई कार्यवाही भी नहीं किए हैं निपानी के आरा मिल पर कार्रवाई हुई है ।
अब इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि गुंडरदेही क्षेत्र के अधिकारी दूसरे क्षेत्र में जाकर कार्यवाही कर रहे हैं ।गुंडरदेही क्षेत्र में अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वन विभाग की बड़ी भूमिका सामने आ रही
यमन देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई –
मीडिया कर्मी द्वारा जानकारी दी गई थी
परंतु वह जामगांव क्षेत्र में आता है और नीम का पेड़ कटिंग बताया गया मीडिया कर्मी के द्वारा जगह का नाम स्पष्ट नहीं बताया गया इस कारण मौके जांच में नहीं जा पाए कुछ दूरी तक सिपाहियों को भेजकर भी पता किया गया था

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904