


सी जी 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
जिला मुख्यालय बालोद से 7 की,लो,मीटर दूर ग्राम तरुड के आंगनबाड़ी भवन में दीवाल में लगे टाइल्स टूट कर गिर रहा है जिससे आंगनबाड़ी में पड़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर खतरा बना हुआ है आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व भी डौंडी ब्लाक के ग्राम भैंसबोड के आंगनबाड़ी भवन में टाइल्स गिरने से कुछ बच्चे दुर्घटना का शिकार हुए थे एक बार फिर महिला बाल विकास की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा अपने ही चहैते ठेकेदार को टेडर देकर गुणवत्ताहीन तरीके से काम करवाते है। जिससे छोटे-छोटे बच्चों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि आज सुबह 7:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र 1में पहुंचा तो दीवाल में लगे टाइल्स गिरे हुए थे जिसकी सुचना उन्होंने सरपंच व ग्रामीणों व सेक्टर प्रभारी को दी रविवार छुट्टी होने की वजह से बच्चे नहीं आए थे सोमवार को सुबह आंगनबाड़ी खोला तो देखा घटना की जानकारी हुई जिससे बच्चों को दूसरे जगह बिठाया गया कुछ दिन पूर्व भी आंगनबाड़ी क्रमांक 3 में भी यही घटना घटी थी जिससे बच्चों को दूसरे जगह बैठाया जा रहा है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904