

डौण्डी लोहारा / देवरी :- गौ तस्करी के लगातार बढ़ते मामलों में कल रात एक और इजाफा हो गया जंहा भिलाई तरफ से ट्रक में भरकर देवरी महाराष्ट्र जाते ट्रक का भिलाई के गौ सेवको ने पीछा किया व पकड़ने की कोशिश की लेकिन ट्रक चालक ने गाड़ी को नही रोका व तेजगति से भगाते हुए राजनांदगांव तरफ से बालोद जिला के सीमा में प्रवेश कर गया जिसे बोइरडीह मोड़ पर पकड़ा गया है।
ट्रक में लगभग 35 गायों को भरा गया है। गौसेवकों ने ट्रक सहित 2 तस्करों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। लेकिन काफी समय बाद भी पुलिस अभी मौके पर नही पहुंची है।



तस्करों ने ट्रक को इतनी तेज गति से दौड़ाया ताकि पकड़े न जा सके और बड़ी बात यह कि ट्रक का पीछा चक्का बुरी तरह फट गया बावजूद तस्कर गाड़ी को तेज गति से दौड़ाते भागने का काम किया लेकिन पकड़े गए। महाराष्ट्र नम्बर लिखी गाड़ी को गौसेवकों ने फिलहाल गांव में रोके रखा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904