google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बोरवेल में फंसे राहुल को सकुशल निकाल लिया गया,जिला प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम 104 घण्टों से राहुल को निकालने कर रही थी काम

भारी मशीनों से लगातार पत्थरों को काटकर निकाला गया।

रायपुर :- ग्राम पिहरीद-मालखरौदा में खुले बोरवेल में फंसे 10 वर्षीय राहुल को सकुशल बाहर निकालने में जिला प्रशासन एनडीआरएफ की टीम व विशेषज्ञ को सफलता मिल गई ।104 घण्टों से राहुल को बाहर निकालने लगातार बचाव टीम दिन रात काम कर रही थी प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल लगातार इस मामले को लेकर पल पल की जानकारी ले रहे थे । व पूरी नजर बनाए हुए थे। इसके लिए जंहा एनडीआरएफ ओड़िसा की टीम ग्राम पिहरीद-मालखरौदा पहुंची थी वही गुजरात की रोबोट टीम को भी इस काम मे लगाया गया था ।

राहुल तक पहुंचने के लिए VLC( विक्टिम लोकेशन कैमरा) को लगाया गया था। इस विशेष कैमरे से दीवार या चट्टानों के उस पार से आने वाली आवाजों को आसानी से सुना जा सकता है।
कैमरे से आवाज सुनकर रेस्क्यू को आसान बनाया गया। NDRFHQ के जवान इस VLC कैमरे की जाँच कर आवश्यक तैयारी कर इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने में सफल हुये।
लगातार कार्य के दौरान आक्सीजन की सफ्लाई किया गया

बचाव दल ने 104 घण्टों से बोरवेल में फंसे राहुल तक पहुंचने इतनी गहराई तक खुदाई की वही चट्टानों को काटकर बाहर निकाला

मूक बधिर बच्चा राहुल एक खुले बोरवेल में करीब 62 फ़ीट नीचे गिर गया था तब से उसे बचाने की कोशिश जारी थी आज मंगलवार है। उस बच्चे तक बचाव टीम को पहुँचने में सफलता मिली इस बचाव दल में 500 लोग, लगभग 50 मशीने रात दिन बच्चे को बचाने में लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *