google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डोंगरी की जमीन करो खाली एसडीएम ने वार्ड 12 के अतिक्रमणकारियों से दो टूक कहा,डोंगरी की भूमि में बनेगा कृष्णकुंज नही हटे तो जप्ती की होगी कार्यवाही

वार्ड क्रमांक 12 के अतिक्रमण कारीयो को एसडीएम द्वारा दी गई समझाइश ,अवैध अतिक्रमण खाली करें यहां शासकीय निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा ने नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू और तहसीलदार आरआर दुबे डौंडीलोहारा, थाना प्रभारी टी एस पट्टावी एवं राकेश प्रधान मुख्य नगरपालिका अधिकारी के उपस्थिति मे शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किए वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों की आवश्यक बैठक नगर पंचायत डौंडीलोहारा में आहूत की गई
अनुविभागीय अधिकारी मरकाम द्वारा सभी अतिक्रमण धारियों को समझाइश देते हुए कहा की वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोगरी मे आप लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है जो गलत है उस अतिक्रमित भूमि पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृष्ण कुंज की स्थापना किया जाना है व अन्य निर्माण कार्य करने के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है इसलिए आप सभी लोगों से अपील की जाती है कि आप सभी लोग उस जगह को पूरे तरीके से खाली कर देवें और अपना सामान जहां पहले निवासरत थे उन स्थानों पर ले जाए नहीं ले जाने की स्थिति में नगर पंचायत द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी और इस बरसात के समय में कोई भी नागरिक उस जगह पर ना रहे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है आने वाला समय में डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में आबादी भूमि जो खाली हो ऐसा जगह चिन्हकित कर भूमिहीन योग्य नागरिकों को उस जगह पर बसाकर उन्हें पट्टा प्रदान किया जाएगा इससे पूर्व नगर पंचायत तहसील कार्यालय और अध्यक्ष, द्वारा सर्वे की जाएगी फिर लिस्ट तैयार कर योग्य व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर जगह का आवंटन करने का प्रयास की जाएगी वर्तमान में 12 से 13 अतिक्रमण किए हुए व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया है और प्रशासन द्वारा जानकारी जुटाई गई जिसमें वार्ड क्रमांक 7 निवासी झमित मंडावी पति त्रिनेन मंडावी को नगर पंचायत डौंडीलोहारा में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया, दिलीप कुमार कोमा वार्ड क्रमांक 13 निवासी है जिसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है इसलिए इसे वयस्थापन किया जाना उचित नहीं है, सेवती बाई धर्मेंद्र निषाद वार्ड क्रमांक 3 निवासी है जिसका वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है आवास निर्माण के बाद प्रथम तल में अन्य मकान निर्माण कराई जाए ,सुमित्रा बाई पति उमेश देवांगन वार्ड क्रमांक 12 का निवासी है वर्तमान में किराए के मकान पर रहता है जिसका भवरमरा में मां के नाम से मकान है और उनके परिवार का बटेरा में भी जमीन है हिरण बाबूलाल यादव वार्ड क्रमांक 12 निवासी 5 परिवार निवासरत है इसका चार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत व निर्माणाधीन है गंगा पति चंद्रिका सेन यह वार्ड क्रमांक 9 में निवासरत है और किराए के मकान में रह रहे हैं इनके द्वारा कुछ समय पूर्व जमीन खरीदी की गई है जिसे प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है राधिका देवांगन वार्ड क्रमांक 12 निवासी पर्याप्त मकान निर्मित है इनका पुत्र शासकीय सेवक है मन्नू यादव पिता बाबूलाल यादव वार्ड क्रमांक 12 निवासी है प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है हेमा सिन्हा पति अमर सिन्हा वार्ड क्रमांक 11 मैं निवास है जयंती पिता बिशौहा राम निषाद वार्ड क्रमांक 12 एकांकी महिला है वर्तमान में रहने के लिए जगह नहीं है दिलीप यादव घुरउ राम यादव वार्ड क्रमांक 12 मैं स्वयं का मकान निर्मित है तुलेश्वरी निषाद पति साधु निषाद वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है स्वयं का मकान निर्मित है जिसका वर्तमान में कब्जा है उसे पूरी तरह से हटाकर पूर्व में जहां निवासरत हैं वहां उनको निवास करने के लिए कहा गया है इस बैठक में वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ममता शर्मा झुमुक कोसमा सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर अमित श्रीवास व सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *