

बालोद नगर के कुर्मी समाज भवन में पाटेश्वर सेवा संस्थान की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक महंत श्री रामबालक दास जी महात्यागी का आगमन हुआ तथा आने वाले तिथियों को पाटेश्वर धाम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व धार्मिक आयोजनों पर चर्चा हुई। सन्त श्री राम बालकदास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले तिथियों पर पाटेश्वर धाम में महत्वपूर्ण उत्सव गुरुपूर्णिमा को भव्य रूप मनाया जाएगा व श्रावण मास में भी विविध आयोजन आयोजित किये जायेंगे। साथ ही साथ सन्तश्री द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन आश्रम में रामायण व भजन कीर्तन श्रद्धालुओं द्वारा किये जायेंगे।
उक्त बैठक में जिले भर से आश्रम परिवार के श्रद्धालु व धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठजनों द्वारा विचार अभिव्यक्त किया गया, पुरुषोत्तम राजपूत ने कहा कि आज हम सनातनी बंधुओं को एक जुट होकर समाज मे फैल रहे वैमनष्य को रोकना है तथा धर्म विरोधी हो रहे कार्यों पर अंकुश लगाना है। कविता के माध्यम से केशव साहू जी ने भी पाटेश्वर धाम की महिमा का बखान किया। ऐसे ही जिले भर से आये श्रद्धालुओं ने भी अपने मत व विचार प्रकट किए।
बैठक में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम राजपूत, नंदकिशोर शर्मा, दिलीप शर्मा, सोमेश साहू, बलराम गुप्ता, तोमन साहू, केशव साहू, बी आर बेलसर, राघवेंद्र मिश्रा, संतोष दुबे, दानवीर सिन्हा, दिनेश्वर साहू, डोमेन्द्र साहू एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904