google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: कलेक्टर ने हितग्राही को प्रदान किया 01 लाख रूपए का चेक



बालोद 07 जुलाई 2022
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कल संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यंाग सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राही के नाॅमिनी श्रीमती अनुराधा साहू को 01 लाख रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। श्रम पदाधिकारी श्री संजय सिंह ने बताया कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माणी स्व. पोमेश कुमार साहू पिता शेषनारायण साहू जिसका पंजीयन 04 अप्रैल 2019 के द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत आॅनलाईन आवेदन किया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक के मृत्यु उपरांत उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ जाने के कारण जीविकोपार्जन हेतु 01 लाख रूपए सहायता राशि प्रदाय की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *