

आज दिनांक 7/7/2022 को जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सचिवों द्वारा ग्राम ग्राम बोइरडीह ग्राम पंचायत रानीतराई रोड के पशु आश्रय स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी को साकार करने एवं आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य के साथ-साथ पंचायत सचिवों की मुख्य मांग शासकीयकरण को छत्तीसगढ़ शासन तक पहुंचे इसी आशा के साथ पंचायत सचिव स्थापना दिवस गौठान में हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें माननीय श्री जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा मुख्य अतिथि एवं श्री रुपेश कुमार पांडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौंडी लोहारा की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री दुर्गेश रामटेके सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई रोड श्री के आर जामुरिया वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, पीआर देवहारे करारोपन अधिकारी जनपद पंचायत डौंडीलोहारा सहित डौंडीलोहारा ब्लॉक सचिव संघ के अध्यक्ष श्री चुनुराम सिन्हा सचिव मेनन अटल उपाध्यक्ष महेंद्र बघमरिया सलाहकार देव लाल मालेकर जागेश्वर साहू मीडिया प्रभारी दिनेश गंजीर एवं कार्यकारिणी द्वारका चौधरी बलदाऊ प्रसाद भागवत साहू लचछन पटेल टूमन भालेन्द्र शिवकुमार साहू योगेश साहू मोहित मालेकर खिलावन ठाकुर रविकिरण यादव गोविंद साहू महिला वर्ग से सरोज केराम राजेश्वरी पटेल रूपा कटझरे हेमलता मानिकपुरी खिलेश्वरी साहू दिलेश्वरी विश्वकर्मा खिलेश्वरी भूआर्य सहित समस्त सचिव उपस्थित रहे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही सचिव संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम माननीय मुख्य अतिथि श्री सोनकर जी को सचिवों को शासकीयकरण करने ज्ञापन सौंपा गया, मुख्य अतिथि जी द्वारा सचिवों की मुख्य मांग सचिवों की शासकीयकरण को विधायक एवं संसदीय सचिव माननीय श्री कुंवर सिंह जी निषाद के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के संबंध में आश्वासन मंच के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम के समापन में पशु आश्रय स्थल पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904