

साप्ताहिक जनरल परेड
भूतपूर्व सैनिक सेवा संघ द्वारा दी गई CPR प्रशिक्षण।
आज दिनांक 08.07.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा डीएसपी सुश्री नवनीत कौर डीएसपी श्री एसएस मौर्य के उपस्थिति में रक्षित केंद्र बालोद में साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया जनरल परेड में समस्त टोली का निरीक्षण कर सभी टोलियों का टर्न आऊट यूनिफॉर्म ड्रेसिंग, एवं शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर अधि/कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा संघ के मेंबर हेमंत, कन्हैया लाल, किशोरी योगी द्वारा जिला बल बालोद के अधि/कर्मचारीयों को एक्सीडेंटल इमरजेंसी मामले, पानी में डूबने और अन्य फिजिकली अचेत स्थितियों में घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू हेतु CPR Cordio pulmonary resuscitation (हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन) का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही स्नेक्स बाइट सांप के काटने पर बचाव की तकनीक व सर्पदंश के प्रकार को पहचानने टिप्स भी बताए गए। जनरल परेड/ CPR प्रशिक्षण में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री एम.एस नाग व जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904