google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

निर्माण में गड़बड़ी,गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग व ठेकेदार की मनमानी,ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी डौण्डी ब्लाक के अधिकारी नही जाग रहे।

गोरेलाल सोनी की खबर

डौण्डी- बालोद जिले के एकमात्र आदिवासी विकासखंड डौण्डी मे विकास कार्य के नाम पर सरेआम भ्रष्टाचार एंव धांधली को बढावा दिया जा रहा हैं ऐसा नही कि इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों, विभागों एंव जनप्रतिनिधियों को नहीं हैं।बकायदा जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के नाक के नीचे मात्र काम की शुरुआत में ही लगभग 06 लाख रूपये का अग्रिम भुगतान भी निर्माण एंजेसी एंव ठेकेदार को कर दिया गया हैं.. छ.ग.छासन के कैबिनेट एंव महिला व् बाल विकास विभाग मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के डौण्डी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बोरगांव के आश्रित ग्राम भीमाटोला होदेकसा मे विधायक मद से लगभग 15 लाख रूपये के भारी भरकम राशि से प्राथमिक शाला भवन का निर्माण किया जा रहा हैं जहाँ अब तक महज भवन का फाउंडेशन और नींव ही निकालने के आधे अधुरे कार्य के एवज मे ग्राम पंचायत बोरगांव के संरपंच माखन लाल प्रधान पर दबाव बनाकर संबंधित ठेकेदार द्वारा लगभग 06 लाख रूपये का अग्रिम भुगतान करा लिया गया हैं..जबकि इस भुगतान राशि के एवज मे ठेकेदार द्वारा मात्र अब तक चौथाई कार्य ही किया गया हैं..।ग्राम होदेकसा के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कहा कि स्कूल भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य मे गंभीर लापरवाही एंव निर्धारित लेआउट के नियम विरूद्ध कार्य किया जा रहा हैं .कार्य करने वाली एजेंसी का नाम पता लागत मजदूरी दर एंव कब तक कार्य पुर्ण होगी इसकी कोई भी जानकारी एंव सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया हैं.. ग्रामीणों ने यहाँ तक कहा कि उनके द्वारा किये गये मजदूरी का भुगतान भी ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया हैं अपनी परिश्रम की कमाई को बार बार भुगतान करने की मांग करके वे थक चुके हैं जबकि ग्राम पंचायत बोरगांव के सरपंच द्वारा निर्माणधीन मद से रूपये 06 लाख का अग्रिम भुगतान कर दिया गया हैं ग्रामीणो ने सामूहिक रूप से बताया कि निर्माण कार्य मे भारी अनियमितता एंव धांधली बरती जा रही हैं घटिया किस्म के ईट रेत का इस्तेमाल किया जा रहा हैं लगभग छहः महीना काम का उद्घाटन होने के बाद भी अब तक केवल स्कूल भवन का नींव निकालकर छोड दिया गया हैं.. निर्माणाधीन भवन मे नहीं पानी का छिडकाव किया जा रहा हैं और ना ही नियम से स्कूल भवन को बनाया जा रहा हैं ठेकेदार की मनमानी एंव कार्य मे बरते जा रहे हैं भारी भ्रष्टाचार की ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच किये जाने की मांग शासन प्रशासन से की हैं.. ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी हैं कि निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन की लागत गलत स्टीमेट प्रस्तुत कर दोगुने रैट पर टैंडर कराया गया हैं।इस शासकीय कार्य मे संबंधित विभाग के अधिकारियों एंव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की आपसी मिलीभगत सांठगांठ एंव शासकीय राशि का दुरूपयोग सहित बंदरबांट से इंकार नही किया जा सकता हैं।

ग्राम पंचायत बोरगांव के आश्रित ग्राम भीमा टोला में शासकीय प्राथमिक भवन का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। जहां ठेकेदार को यह ग्राम पंचायत द्वारा आधा राशि नियमतः दी गई है। अब ठेकेदार द्वारा यदि कार्य मे नियम विपरीत कार्य किया जा रहा तो मैं इसकी निष्पक्ष जांच करवाता हूं।–मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी

मैं डौंडी जनपद सीईओ व सम्बंधित एसडीओ को मामले की पूरा सूचना लेकर उचित कार्यवाही की दिशा मे कार्य करते हुए जांच कराऊंगा :- पुनीत सेन डौंडी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *