google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नायक फ़िल्म के अनिल कपूर के स्टाइल में मंत्री अनिला भेंडिया on the spot ले रही निर्णय पर क्या कह रही जनता

मंत्री अनिला भेंडिया ने नायक फिल्म स्टाईल में डूमरघुचा में की भूमिपूजन ग्रामीणों में खुशी की लहर

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के द्वितीय दिवस ग्राम कोटेरा पहुंचकर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.50 लाख रुपये की लागत से भूमि पूजन कर ग्रामीणों को सौगात दी। तथा ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार कर जनचौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। मुख्य मंच में कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के साथ मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी, सरपंच भानुदेव दास साहू , ब्लॉक महामंत्री मेघनाथ साहू, युवा नेता जतिन भेड़िया, जिला कांग्रेस संयुक्त सचिव नेतराम भांडेकर, युवा नेता प्रकाश शर्मा , शेखर चुरेन्द्र, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली गोंड समाज प्रमुख बाबूलाल गंगराले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। स्वच्छाग्रही समूह के साथियों ने स्वागत सत्कार कर महिला उत्थान के लिये पहल करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जब से छत्तीसगढ़ की कमान संभाली है तब से किसानों का सपना पूरा हो रहा है। किसानों को सिंचाई के लिये नहर नाली का निर्माण , किसान न्याय योजना के तहत इस वर्ष 2640 रुपये में किसानों के धान की खरीददारी करेगी। किसानों को रासायनिक खादों की उपलब्धता नहीं हो रही जिसका मुख्य कारण है केंद्र सरकार द्वारा खाद की सफ्लाई रोककर रख दी है। लेकिन हमारी सरकार ने गोधन न्याय योजना लागू कर पशु पालकों का सम्मान करते हुए 2 रुपये किलो में गोबर की खरीदारी कर किसानों के लिये जैविक खाद का निर्माण कर खाद की किल्लत का तोड़ निकाल लिया गया है। किसानों की जमीन की उर्वरक क्षमता जैविक खाद से बढ़ेगी और फसल में कोई कमी नहीं आयेगी। महिला समूह को स्वालम्बी बनाने गौठानो में रोजगार मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है। मंच संचालन कौशल सिंह रात्रे ने किया। कैबिनेट मंत्री का काफिला आगे बढ़कर ग्राम गंजईडीह पहुंचा जहाँ ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार कर मंच में विराजमान कराया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 का लोकार्पण कर सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को सौगात दी। जनचौपाल के दौरान सरपंच रोहिणी साहू ने अपनी गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए आंगनबाड़ी भवन तक सीसी रोड निर्माण व आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता की भर्ती की मांग की जिसकी स्वीकृति की आस्वासन दिया। युवाओं ने व्यायाम शाला की मांग की जिसे बजट में शामिल कर स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिलाया। काफिला आगे बढ़कर संजारी पहुंचा जहाँ ग्रामीणों ने हर्ष उल्लास के साथ कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का स्वागत सत्कार किया। कैबिनेट मंत्री एवं अतिथियों ने सीसी रोड निर्माण कार्य , तालाब सौंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी बिखेर दिया। इसी क्रम में डूमरघुचा, भरनाभाट में जन चौपाल को संबोधित किया। डूमरघुचा में कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने जब पहुंचे तो ग्रामीण शिकायती लहजे में गांव की समस्या से अवगत कराये और ग्रामीणों ने सीसी रोड, नाली व मुक्ति धाम निर्माण कार्य की मांग की जिसे कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने नायक फ़िल्म की तर्ज पर तुरंत ही स्वीकृत करने की घोषणा कर भूमिपूजन कर दी। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से मुस्कुराते हुए कहा कि आपके ग्राम से कोई भी व्यक्ति आज तक मुझे मांग पत्र सौपे होंगे तो मुझे बता दें। तब आपका शिकायत उचित होगा। सरपंच सहित सभी ग्रामीणों ने कहा कि आपको अभी तक मांग पत्र नहीं दिये हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं आज भी बिना बुलाये आयी हूँ, सभी ने अपनी गलती का एहसास करते हुए अब मंत्री निवास व कार्यालय में मुलाकात के लिए आने की बात कही। कैबिनेट मंत्री के काफिला में मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधोगिरी गोस्वामी, जोन प्रभारी नेतराम भांडेकर, जनपद सदस्य जानकी बाँसुरिया, युवा नेता जतिन भेंडिया, मेघनाथ साहू, शेखर चुरेन्द्र , राजकुमार ग्वाल, प्रकाश शर्मा,विकास लोढा कान्हा टांक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *