
देवरीबंगला / प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक ही लक्ष्य हैं की अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं हो जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। भाजपा सरकार ने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में गांव गरीब किसान के साथ छल किया है। भाजपा सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि महंगाई है। प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी शहरों एवं गांवों में विकास के काम दिखने लगे हैं। यह बातें सोमवार को ग्राम फरदडीह में हलबा समाज द्वारा निर्मित शिव मंदिर के लोकार्पण के दौरान संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। शिव मंदिर लोकार्पण एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सरपंच पार्वती नायक, नोहरलाल आर्य, जनपद सदस्य फिरंताराम उईके, टेमन देशमुख, खगेश ठाकुर, गिरीश चंद्राकर, रामजी खरे, नारायण ठाकुर, हुमन ठाकुर, मुकुंद रावटे, गज्जू ठाकुर, भूपेश नायक, इंदरमन देशमुख, भिखारीराम मलिया, भारत नायक उपस्थित थे। हलबा समाज ने शिव मंदिर में उज्जैन से आए पंडितों के द्वारा शिवलिंग, गणेश भगवान व बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904