


सीजी 24 आज तक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
भारत वर्ष की सबसे सनातन महान पर्व गुरुपूजा होती है जहां भक्त जन अपने अपने गुरुओं की इस दिन पूजा करके गुरु पूजा बड़े धूमधाम से महोत्सव मानते हैं
मानव उत्थान सेवा समिति भिलाई नगर के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मरोदा आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धर्म प्रेमियों ने मनाया जिसमें हजारो प्रेमी भक्त सामिल हुए मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की कृपा से हरिद्वार से पधारे महात्मा
भुवनेश्वरी बाई एवं शैलाबाई जी ने गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए रामायण ,गीता ,भागवत, पर अधारित सत्संग प्रवचन के माध्यम से बताया कि बिना गुरु के ज्ञान नहीं प्रत्येक मनुष्य को जीवन में गुरु धारण करना चाहिए प्रभु श्री राम ,कृष्ण ने भी गुरु धारण किए थे और गुरु आज्ञा में चलकर महान काम किए
गुरु पूजा महान पर्व है जो गुरु शिष्य के संबंधों को मजबूत करने वाला है
गुरु भक्तों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है उनके सारे दुर्गुणों को दूर करता है भक्त जब संकट में होता है तो उसे उस संकट से भी बाहर निकालता है यही सच्चे और असली गुरु की पहचान है
मानव उत्थान सेवा समिति, यूथ विंग व मानव सेवा दल के द्वारा समय-समय पर विविध कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है जैसे मिशन एजुकेशन के तहत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब एवम जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री , मानव धर्म व हंसादेश धार्मिक पत्रिका का वितरण ,वृक्षारोपण , प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित ,छोटे छोटे नन्हे बच्चों द्वारा देशभक्ति आध्यात्मिक नृत्य के साथ गुरु वंदना की प्रस्तुति की गई
इस अवसर पर संस्था द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक औषधीय का स्टाल भी लगाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ता ,जिला प्रधान , साखा प्रधान,मानव सेवा दल के प्रांत पाल , स्वयंसेवक, यूथ विंग की सहभागिता रही


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904