
मुख्यमंत्री के सलाहकार ने पैरी गौठान में बेहतर कार्य करने के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं की सराहना की
स्वसहायता समूह की अध्यक्ष को प्रदान किया प्रोत्साहन राशि
बालोद 22 जुलाई 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के पैरी गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हेतु किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान श्री शर्मा ने गौठान में स्वसहायता समूह के महिलाओं की बेहतर कार्यों तथा महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सार्वा द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के पद्धत्तियों के संबंध में सरल एवं सारगर्भित तरीके से जानकारी देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904