
शासन द्वारा आयोजित जनचौपाल का यह ऐसा कैसा कार्यकम जहां संपूर्ण अधिकारी वर्ग पहुँच ही नही पा रहे। वही आयोजित कार्यक्रम में चंद ग्रामीणों की तादाद, इसके पीछे कौन है जिम्मेदार ।
डौंडी – छत्तीसगढ़ प्रदेश में जनचौपाल कार्यक्रम शासन की महत्वपूर्ण आशा की किरण ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के मध्य लेकर आ रही है जहां जनहित में शासन ग्राम ग्रामीणों की समस्याओं को पूर्णतः दूर करने की मंशा को लेकर जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। लेकिन जब इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुछ ही विभाग शामिल हो और शेष विभाग नदारद रहे तो समझा जा सकता है कि आम जनता कि समस्याएं नदारद विभाग कैसे कर पायेगा। चूंकि जनचौपाल में शामिल कुछ ही विभाग है वे ग्रामीण जनता की समस्याओं को हाथों हाथ ले भी रहे किंतु जिस विभाग की से संबंधित समस्याएं है उनकी जवाबदेही किसकी । क्या दूसरे विभाग के अधिकारी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य कर पाएंगे। या यह कार्यक्रम मात्र कागजी कार्यवाही में चला जायेगा , प्रश्न इसलिए कि आज दिनांक को आदिवासी ब्लाक डौंडी के ग्राम पंचायत भर्रीटोला में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित रखी गई । जहां मुट्ठी भर के ग्रामीण जन उपस्थित रहे, क्या प्रशासन शासन द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण जनचौपाल कार्यक्रम को सफल बना रहे है या केवल अपना कर्तव्य निभा रहे जहां डौंडी ब्लाक के समस्त विभाग की गैरहाजिरी भी समझ से परे लग रहा है। जब विभाग के अधिकारी ही नही तो समस्या का समाधान कैसे ..? । इस संबंध में जब डौंडी जनपद सीईओ अविनाश ठाकुर को फोन किये जाने पर बारंबार बिजी बताया गया। वही डौंडी लोहारा एसडीएम से वार्तालाप करने पर उन्होंने कहा कि जरूरी नही कि हर विभाग इस जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल रहे उपस्थित विभाग ग्रामीणों की समस्याओं का आवेदन लेकर सम्बंधित जिला प्रशासन को सौपेगा। तथा पूरी रिपोर्ट शासन को भेजकर समस्याओं का निराकरण किया जावेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
