
आज दिनांक 23.07.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 19 प्रकरण में समन शुल्क 6,400/- रूपये का किया
गया चालानी कार्यवाही ।
यातायात बालोद व थाना डौण्डी के द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही।
आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील के साथ-साथ किया गया चालानी कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं प्रभारी यातायात श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी एवं थाना प्रभारी डौण्डी श्री कैलाश चंद मरई के नेतृत्व में आज दिनांक 23.07.2022 को थाना डौण्डी क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात बालोद व थाना डौण्डी के स्टॉफ द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर संयुक्त रूप से चालानी कार्यवाही किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों यातायात नियमों के पालन करने के समझाईश के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर कार्यवाही भी किया गया है। संयुक्त चालानी कार्यवाही के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलोन, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, तेज गति से वाहन चालन करने वाले एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने एवं मोटरयान अधिनियम् के धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार कार्यवाही की गई है-
- मौके पर वाहन के कागजात पेश नहीं करना – 08 प्रकरण समन शुल्क 2400/-
- दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-
- बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालन – 01 प्रकरण समन शुल्क 500/-
- बिना नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 01 प्रकरण समन शुल्क 300/-
06. यातायात नियमों का पालन नहीं करना – 05 प्रकरण समन शुल्क 2000/-
कुल प्रकरण 19 में समन शुल्क 6400 रूपये
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904