
डौंडी – आदिवासी अंचल के ग्राम पंचायत मरदेल के आश्रित ग्राम मगरदाह में शासकीय प्राथमिक शाला का लोकार्पण मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी द्वारा किया गया ।
सर्वप्रथम मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी एवम आँगतुंग सभी जनप्रतिनिधियो ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा कक्ष निरीक्षण किया गया । इस अवसर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मगरदाह में शासकीय प्राथमिक शाला भवन बन जाने से नन्हे मुन्हे बच्चों का अध्यापन कार्य उचित ढंग से होगी। अब उन्हें पुराने जर्जर भवनों से छुटकारा भी मिलेगा। उक्त लोकार्पण
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन , जनपद सदस्य रमिता मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस सचिव कोमलेंद्र चंद्राकर, खैरवाही के सरपंच बूढ़ान सिंह उईके,युवा कांग्रेस से रविकांत देशमुख, मरदेल के सरपंच हृदय राम क्वाची, दूप सिंग दरपत्ती , नेहरू राम तेत्ता, नारद कोमरे,एवम समस्त ग्रामवासी, और स्कूल के छात्र, छात्राए, उपस्थित रहे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904