google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोबा में हुआ हनुमान चालीसा पाठ,विश्व हिंदू परिषद का आव्हान की प्रत्येक ग्राम में हो हनुमान चालीसा पाठ

” कोबा के ग्राम प्रमुख अनिल रावटे,मदन ठाकुर,भूषण साहू, गजानन साहू का भी कहना कि हमको जातिवर्ग से ऊपर एक साथ मिलकर हिंदू धर्मसेवक बनकर सनातन धर्म को मजबूत करना होगा “

डौण्डी लोहारा :- डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम कोबा के राम मंदिर में कल शाम 5:00 बजे विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के प्रमुख उपस्थिति में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया विश्व हिंदू परिषद के साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस हनुमान चालीसा पाठ में ग्राम कोबा के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पहुंच कर हनुमान चालीसा का पाठ किया बालोद जिला के अंतर्गत कई शहर नगर व ग्रामीण केंद्रों में साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बालोद जिले में सनातन धर्म के प्रति लोगो मे जागरूकता व वर्तमान स्थितियों को देखते हुए हिंदू धर्म समाज को एकता के साथ मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है।

बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि अब हिन्दू धर्म समाज के हर व्यक्ति को मजबूत होकर धर्मांतरण,लव जिहाद के खिलाफ खड़े होने की आवश्यकता है।आज जातिपंथ से ऊपर उठकर हमसब को हिंदू मनभाव से एकता के साथ सनातन धर्म को मजबूत करने काम करना होगा,आपस मे बंटकर हम हिंदुत्व को कमजोर कर रहे है। हमको साथ आना होगा अपनी लड़ाई खुद लड़ना होगा तभी धर्मांतरण पर रोक लगेगा,राष्ट्र की सेवा,धर्म का प्रसार प्रचार व हिंदू मजबूती हमसब का कर्तव्य होना चाहिए।

रमेश हरदेल ने कहा कि हमारी कमजोरी का फायदा उठाकर क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों के द्वारा तेजी से हमारे हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर हमारे भाइयों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसको रोकने की आवश्यकता है। कोबा के ढाल साहू ने कहा कि मालीघोरी क्षेत्र के कई ग्रामो में तेजी के साथ धर्मांतरण का गंदा खेल खेला जा रहा है। हिन्दू धर्म समाज को बांटने व कमजोर करने का काम हो रहा जिसको रोकने हमको सामने आना होगा।

कोबा के राममंदिर में प्रभु श्री राम जी ,महादेव शिव जी की आरती के बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में संगीत के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया गया जिसमें ग्राम के ढाल सिंह साहू,रमेश हरदेल कुम्हालोरी,हेमंत देशमुख पार्रि, चिमन देशमुख,मालीघोरी,महेंद्र श्रीवास, अनिल रावटे ग्राम प्रमुख,मदन ठाकुर,भूषण साहू, डुमन लाल साहू, गजानन साहू, दानुराम साहू,लालेश्वर साहू, हरविंदर रावटे,घनश्याम रावटे,शैलेंद्र निषाद,मोरध्वज साहू, छगन ठाकुर,परदेशी साहू,राजेश कुमार टेमुन्ना, टूमन लाल साहू,निहाल साहू ,डगेश साहू, सारांश साहू,फागुराम घिलेन्द्र, अरमान यादव की प्रमुख उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *