
डौंडी – छत्तीसगढ़ के 76 संगठनों का संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले लंबित 34% महंगाई भत्ते एवम सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भत्ता के मांग को लेकर तीसरे चरण 25 से 29 जुलाई 2022 तक के चलने वाले आंदोलन के प्रथम दिवस में वनांचल विकास खण्ड डौंडी के कर्मचारियों अधिकारियों ने विकासखण्ड के ह्रदय स्थल डौंडी के पुलिस ग्राउंड में पंडाल लगाकर हड़ताल एवम धरना प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व 29 जून 2022 को एक दिवसीय आंदोलन के माध्यम से सरकार को मांग किये थे।
लेकिन मांगे पूरी नही की गई।उपस्थित समस्त आंदोलनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने 3 साल के कार्यकाल में अपनी वेतन भत्तों में 2 बार बढ़ोतरी कर ली । लेकिन वे अपने कर्मचारी अधिकारियों को महंगाई भत्ते के लिए तरसा रहे हैं।
संचालन कर्ता एवम सहायक शिक्षक फेडरेशन के उपाध्यक्ष बसन्तमनी साहू फेडरेशन के संयोजक सच्चिदानंद शर्मा, लेखराम साहू ,अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन से प्रह्लाद कोसमा ने कहा ऊर्जा एवम खनिज संसाधनों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ अपने कर्मचारियों/अधिकारियों को उनके हक अधिकार से वंचित कर रही है। वेतन भत्तों के लिए हड़ताल सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि हमारी मांग 5 दिन के अंदर पूर्ण नही किया गया तो हम सब अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएंगे। आज के प्रथम दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। हड़तालियो को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवम सदस्यों बी एल गंजीर,जहीरुद्दीन कुरैशी, राजमल जैन, ललिता यादव, नीलिमा दत्ता, काशी राम सोरी,आशीष सक्सेना,मंडलोई जी ने सम्बोधित किया।
कर्मचारी/फेडरेशन फेडरेशन के ब्लाक के शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार भोयर, छत्तीसगढ़ टीचर एसोशिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार रावटे एवम पदाधिकारियों का समर्थन मिला।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904