

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन के आव्हान पर सेवा कार्य के तहत दल्ली राजहरा विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर हरेली तिहार के आगमन पूर्व आज दल्लीराजहरा के वार्ड नं 26, रेलवे कॉलोनी रेलवे पुलिस बल बैरक परिसर में वृक्षारोपण किया गया व रेलवे कॉलोनी में फलदार पौधों का वितरण किया गया बालोद जिला के अंदर कई केंद्रों में जंहा विहीप के नेतृत्व में साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ चल रहा है। वही सेवा कार्य के तहत दल्ली राजहरा शहर से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुरुआत आज से किया गया है। जो एक सप्ताह तक चलेगा व नगर व ग्रामों में विहीप,मातृशक्ति, व बजरंग दल के सदस्य वृक्षारोपण करेंगे व पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता संदेश देंगे।

आज पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,नगर के वरिष्ठ व्यवसायी अरुण ताम्रकार ,पत्रकार राजा डहरवाल,बालोद के पत्रकार कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष बोधन भट्ट ,नीलेश श्रीवास्तव विहिप जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती जानकी देवी,नगर मंत्री शंकर साहू, सह मंत्री अर्जुन राय ,बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी ,नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा, सौरभ चौहान ,रेलवे महिला अभिलाषा ग्रुप की अध्यक्ष वा वार्ड पार्षद श्रीमती टी ज्योति उपाध्यक्ष पूनम सहारे ,सह सचिव स्नेहा कुमारी, उषाकुमारी कोषाध्यक्ष ,आर,पी,एफ ,के केम्प प्रभारी दिलशाद सैफी और आरपीएफ के सभी जवान मौजूद रहे दल्ली राजहरा विहीप के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव ने कहा की हमारे संगठन के द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी ने अपने घर के आंगन में वृक्ष लगाने की बात कही व इसकी देखभाल करने का संकल्प लिया यह हमारी जिम्मेदारी है वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करना ऐसा ही जागरूकता सभी में लाने का प्रयास आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जा रहा है ।और इस मुहिम से लोग जुड़ रहे है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904