

दल्लीराजहरा- नगर के वार्ड क्रमांक 21 में सोमवार को श्रद्घालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। दोपहर 2 बजे से ही श्रद्घालु रुद्राभिषेक करने के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। जिसमे मुख्य यजमान भूपेंद्र डहरवाल, ममता डहरवाल, काजल डहरवाल, शोभा किरण डहरवाल, राजकुमारी श्रीनिवासन, कविता श्रीनिवासन, विष्णु श्रीनिवासन, दयाराम, संगीता श्रीनिवासन, बिमला साहू, अंजना साहू, पुनिया बाई, रागनी जोगदंड, बनवा राव, तनु कनक सेजल परिवार मौजूद रहे। शहर के पंच पिपलेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया। सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर प्रांगण स्थित पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का महामाया रुप में श्रृंगार किया। वहीं सावन सोमवार को नाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान त्रिलोकी नाथ के दरबार में भक्तों ने ओम नमः शिवाय महामंत्र के साथ जलाभिषेक के बाद आस्थापूर्वक भगवान को बेलपत्र, धतूरा, मंदार का फूल आबिर ,गुलाल आदि चढ़ाकर निष्ठापूर्वक पूजा आरती किया। भगवान शंकर के सवारी नंदी भगवान का भी आरती पूजा कर मन्नाते मांगी। काफी संख्या में शिव भक्तों ने उपवास भी रखा। भारी बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह चरम पर था। हर हर महादेव के जय घोष से पुरा माहौल भक्ति मय बन गया। वहीं सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904