google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडी ब्लॉक के कारूटोला ग्राम पंचायत से ललिता ग्वाल व उकारी से ज्ञानसिंह मरकाम बने उपसरपंच

डौंडी – डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कारूटोला में उपसरपंच के पद पर सर्व सम्मति से लता ग्वाल बनी वही उकारी ग्राम पंचायत मे ज्ञानसिंह मरकाम चुने गए। इस अवसर पर नवनियुक्त दोनों उपसरपंच का पंचो द्वारा भव्य स्वागत किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। विदित हो कि डौंडी नगरपंचायत के दो वार्ड व चिखलाकसा नगरपंचायत के तीन वार्ड सालो से नगरपंचायत से पृथक होने खूब संघर्ष किया गया। उनका यह संघर्ष आखिरकार 12 जुलाई को रंग लाया जब प्रशासन द्वारा उक वार्डो के ग्रामीणों की मंशानुरूप नगरपंचायत से पृथक होने तथा नया ग्रामपंचायत बन जाने की सौगाद दी गई । गौरतलब है कि उकारी तथा कारूटोला के ग्रामीण जनों द्वारा निर्विरोध पंच- सरपंच जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इसी क्रम में कल उपसरपंच भी चुन लिया गया। कारुटोला के ग्रामीण जन इस मौके पर खूबलाल जामदार (निर्वाचन पीठासीन अधिकारी)
चैनसिंह कोमा ( सहायक अधिकारी)
दिनेश तारम ( पंचायत सचिव ) सरपंच तुलसी राम मरकाम पंचगण चुनिया भुआर्य,भवर सिंह मसिया , सत्या कोरेटी,सुरेश मांडवी, इंद्रभान कोच्यारे कमली खारांशु, अनुपा ठाकुर ,कला बाई संत राम बेलेंद्र की उपस्थिति में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *