google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिजली गिरने से पांच लोगों की हुई मौत अन्य 06 हुए घायल


जिला के थाना सिंघोड़ा (सरायपाली)के ग्राम घाटकछार Ghatkachar में आज दोपहर 2 बजे के आसपास बिजली गिरने से 5 लोग की मृत्यु होने पर 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस हादसे में 5 युवतियों की मौत, 6 युवतियों की हालत गंभीर रूप से घायल हुए , सभी का ईलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में किया जारहा है। घटना की जानकारी होने पर सभी प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुँचे।

मिली जानकारी के मुताबिक़ सरायपाली के घाटकछार Ghatkachar में रोपाई करते वक्त आकाशीय बिजली गिरने से 1 जानकी पिता भागीरथी 2 लष्मी यादव पिता मीनू 3 बसंती नाग पति चीनू नाग 4 जमोवती पति जयदेव 5 नोहर मति पति निलकुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई वही 6 पंक्जनीं पति मीनू यादव 7 पार्वती मालिक पिता नारायण 8 तपस्वनी पिता नारायण 9 पुन्नी पति भुरौ 10 गीतांजलि पति विनोद 11 शशि मुझी पति अर्जुन बुरी तरह से घायल हुए है। उनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। आसमानी बिजली से किसी गांव में एक साथ 5 लोगों के मरने की महासमुंद जिले की यह पहली घटना है घटना के बाद गांव में गांव में शोक की लहर है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकाश राव का इस घटना पर कहना है कि दोपहर खेत मे कार्य कर रही महिलाऐं के ऊपर अकाशीय बिजली गिरने से पांच महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल होगये ह़ै।जिनका उपचार प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली मे चल रहा है।

इस घटना पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने आसमानी बिजली गिरने से घायल हुए महिलाओं से वीडियो कॉलिंग कर हालचाल पूछा उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
महासमुन्द से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपो॔ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *