
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में श्री भूपेंद्र यादव श्रम और रोजगार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से मिलकर श्रमिक हित के अनेक मुद्दों पर चर्चा कर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया ।
सांसद श्री मोहन मंडावी ने ई श्रम कार्ड श्रमिक बीमा योजना के साथ स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर की उपलब्धता एवं अनिवार्यता पर चर्चा किए। दल्लीराजहरा एवम अन्य खदानों में कार्यरत श्रमिकों के एवं उनके परिवारों का स्वास्थ्य कार्ड स्वास्थ्य बीमा को लेकर भी सांसद ने केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को अवगत कराया। मंत्री जी से भेंट के समय सांसद मंडावी के साथ दल्लीराजहरा के भारतीय मजदूर संघ के शिष्ट मंडल भी थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904