google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उपाध्यक्ष की पहल रंगलाई पेयजल समस्या दुरुस्त पार्षद का आभार

विगत दिनों डौंडीलोहारा नगर से रेंगडाबरी मार्ग निर्माण के दौरान सड़क निर्माण ठेकेदारों के लापरवाही से सड़क खुदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट फूट जाने से वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 की पेयजल की आपूर्तिबंद होने से वार्ड में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसे वार्ड वासियों ने उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती विद्या शर्मा को अवगत कराया गया विद्या शर्मा ने त्वरित संज्ञान में लेकर अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं मुख्य कार्यपालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा को लिखित में ज्ञापन सौंपकर इतनी गंभीर समस्या पर नगर पंचायत की लापरवाही पर विद्या शर्मा उपाध्यक्ष ने रोष व्यक्त कर 24 घंटे में पाइपलाइन नया जोड़कर पेयजल व्यवस्था पूर्ति करने अनुरोध किया वैकल्पिक रूप से वार्ड में पानी टैंकर भेजकर व्यवस्था कराया गया ।।।।
विद्या शर्मा वार्ड पार्षद 12 वर्तमान उपाध्यक्ष के पहल से त्वरित नया पाइपलाइन जोड़कर पानी आपूर्ति कराने से वार्ड में खुशी है एवं पार्षद को त्वरित समस्या का निराकरण कराने पर आभार व्यक्त किया आभार व्यक्त करने वालों में विमला ठाकुर, सावित्री दर्रो , सिद्धार्थ देशमुख, मीना बाई यादव, सरस्वती भूआर्य। मनोज कुमार, मीना यादव, सुमित साहू, दीवांत देवांगन , धनेश्वरी कुंभकार एवं वार्ड वासी शामिल है श्रीमती विद्या शर्मा ने नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मेहनत पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।।।।

श्रीमती शर्मा ने बताया कि वार्ड 12 नीचे पहाड़ी हिस्सा में मोटर तुरंत बोर में डालकर आज से पानी व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *