
सी जी 24 आज तक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
फाइलेरिया (हाथी पाँव) बीमारी के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा बालोद के नया पारा वार्ड में शनिवार को देर रात तक फाइलेरिया जाँच शिविर लगाया गया जिसमें, स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा फाइलेरिया परिक्षण किया गया सुपरवाइजर श्रीमती आई. साहू, एएनएम श्रीमती एस. सहारे, आरएचओ सोमेश्वर साहू,वार्ड क्रमांक 2,,4,5,6, एवं 7 से सभी मितानिन दीदी कल्याणी मंडावी, हीराबती साहू, हीरावती, योगेश्वरी ममता साहू, टोमिन साहू, वार्ड पार्षद मोहन रिच्छेद कलिहारी, एवं वार्ड वासी नारायण सोनबोइर, पुनीत सोनबोइर, संतोष यादव, मनोहर साहू उपस्थित थे.
उक्त कार्यक्रम की सुपरवाइजर श्रीमती आई. साहू एवं मितानिन हीरावती साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नया पारा वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर फाइलेरिया परिक्षण करना है. गौरतलब है कि फाइलेरिया के वायरस रात में ही एक्टीव रहते हैं जिसके चलते वार्डों में बच्चों,युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं को प्रेरित कर फाइलेरिया परिक्षण किया जाता रहा. वहीं रात दस बजे तक लगभग 155 से अधिक नागरिकों के ब्लड सेंफल लिया गया जिन्हें परिक्षण हेतु जिला चिकित्सालय लैब में भेजा जाएगा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904