
Cg 24 आज तक
रिपोर्टर,, बोधन भट्ट बालोद
मानव उत्थान सेवा समिति अखिल भारतीय पंजीकृत संस्था है ,जिनके संस्थापक सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में समय-समय पर लोक कल्याणकारी ,सामाजिक गतिविधियां गीता भागवत पर धार्मिक ग्रंथों पर आधारित सत्संग प्रवचन ,सफाई अभियान, वृक्षारोपण, मिशन एजुकेशन, मिशन मेडिसिन, ब्लड डोनेट ,जरूरतमंदों की सेवा आदि आदि कार्यों को एक अभियान चलाकर लोगो को सद मार्ग में चलने आत्मज्ञान की दीक्षा दी जाति हैं
इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर दूधली में ग्राम पंचायत दुधली के सरपंच मो,फिरोज तिगाला व गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में संस्था के द्वारा 1 अगस्त से 10 अगस्त तक मिशन एजुकेशन के तहत स्टेशनरी समान जैसे -कॉपी, पेन ,पेंसिल ,रबर ,कटर, कंपास बॉक्स, आदि डोनेट एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है इन कार्यों में समिति के द्वारा संपन्न ,प्राइवेट स्कूलों तथा अन्य जगहों पर डोनेट बॉक्स लगाकर ,स्टेशनरी समान एकत्रित करते हैं, इन्हीं सामानों को सुदूर इलाका के, सरकारी स्कूलों में ,जहां के बच्चे काफी ,पेन, पेंसिल, के अभाव में शिक्षा से वंचित हो जाते हैं, ऐसी जगहों पर वितरण का कार्य करती हैं समिति द्वारा गत वर्ष पूरे भारतवर्ष में 7 लाख बच्चों को स्टेशनरी सामान वितरण किया गया इस वर्ष भी डोनेट एवं वितरण का कार्य पूरे भारतवर्ष में मिशन एजुकेशन के तहत किया जा रहा है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904