
बेमचा महासमुंद में जिला स्तरीय रस्साकशी स्कूली खेल का आयोजन हुआ ,जिसमें 17 वर्षीय माधुरी मिर्धा 19 वर्ष सपना बारिक ,नूरा कुमार, सुभद्रा मानिकपुरी का चयन संभाग स्तर पर हुआ ,उसी मैदान में नूरा कुमार का चयन राज्य स्तर रस्साकशी के लिए हुआ. इसके पूर्व भी एक छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर रस्साकशी खेल चुकी है, यह साला एवं विकासखंड सरायपाली के लिए गौरव की बात है|
इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सुश्री अंजली बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं संस्था के प्राचार्य श्री जे के बुडेक विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी शाला परिवार समस्त पीटीआई विकासखंड सरायपाली ने शुभकामनाएं प्रेषित की है
उक्त जानकारी शाला की पीटीआई एवं कोच सुश्री शुभ्रा डड़सेना के द्वारा दी गई.
खेल के क्षेत्र में इनका योगदान वर्षों से रहा है। रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904