
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने प्रधान मंत्री फ़सल बीमा योजना का सरलीकरण एवम किसानों को इस योजना का समुचित लाभ मिले इस विषयक अपना सुझाव दिए।
कृषि पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण स्थाई समिति की बैठक दिनांक 8. 8.2022 को संसद के समिति कक्ष नई दिल्ली में संपन्न हुआ इस बैठक में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी सदस्य स्थाई समिति कृषि भी उपस्थित रहकर प्रधान मंत्री फ़सल बीमा योजना से संबंधित समिति को अपना सुझाव दिए। बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से संबंधित विषय प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मूल्यांकन पर 19वीं रिपोर्ट में निहित टिप्पणियों ,रिपोर्ट पर भारत सरकार द्वारा की गई कार्यवाही का प्रारूप तथा अनुदानों की मांग से संबंधित 41 में प्रतिवेदन पर सरकार द्वारा की गई कार्यवाही का प्रारूप प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंध है केंद्र सरकार :- मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के संसद भवन में आयोजित बैठक में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ,श्रीमती गोमती साय सांसद रायगढ़ एवं अन्य सांसद तथा अधिकारी एवं कर्मचारी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए आयोजित बैठक में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सांसदों के द्वारा अपने जिला कलेक्टर के साथ जिले में कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित कर कृषकों को मत्स्य पालन हेतु प्रेरित किया जाएगा। जिससे कृषि पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में ग्राम आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904