अन्य जिले से पशुओं के परिवहन व आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध
बालोद, 10 अगस्त 2022
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि राजस्थान एवं गुजरात राज्य में संक्रामक बीमारी लम्पि स्किन डिसीज फैल चुका है। उक्त बीमारी व्यापारियों के माध्यम से लाए गए पशु से रोग ग्रस्त हो सकते हैं तथा पशुओं से बीमारी फैला सकते हैं। अतएव उक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बालोद जिले में संचालित साप्ताहिक पशु बाजार ग्राम करहीभदर विकासखंड बालोद और ग्राम खेरथाबाजार विकासखंड डौंडीलोहारा को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद किया जाता है। साथ ही अन्य जिलों से पशुओं के परिवहन व आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904