
नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन
डौंडी – पंजीकृत नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन छत्तीसगढ़ बालोद जिला इकाई टीम के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू के संयोजकत्व एवं प्रांतीय पदाधिकारी के पूरे टीम के संयोजन व समन्वय से स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की नयनाभिराम प्रस्तुति के साथ मनाया गया । एनटीसीएफ(नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन) द्वारा शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में 14 अगस्त को घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा,हमर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह ऑडिटोरियम न्यू बस स्टैंड बालोद में संपन्न हुआ जो कि सराहनीय , प्रशंसनीय व अविस्मरणीय पल रहा ।
नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के मुख्य अतिथि सुश्री विजय लक्ष्मी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय अध्यात्मिक केंद्र बालोद ,विशिष्ट अतिथि विकास चोपड़ा जी अध्यक्ष नगर पालिका बालोद, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरुण कुमार साहू जी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रांतीय पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार श्रवण द्वारा स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव को बड़ी ही धूमधाम व खुशियों का पैगाम लेकर मनाने का संकल्प पूरे भारतवर्ष में तन, मन और वचन के साथ निभाते हुए दृढ़ संकल्पित भाव से मनाने का आग्रह किया.. । आने वाली पीढ़ी को तिरंगा की आन-बान -शान की पहचान कर हम भारतीय तिरंगे झंडे की महिमा व गरिमा को बरकरार रखते हुए और इनकी सुरक्षा कर हम भारत मां के गुणगान को सदैव करते रहे, अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें इसी भाव के साथ यह अमृत महोत्सव विचारों का पर्व है भावनाओं का उत्सव है..
नशा मुक्त साम्राज्य बनें , पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने हेतु अपने अभिव्यक्त करते हुए विशेष कर नशा मुक्त अभियान की दिशा में प्रकाश डाला गया क्योंकि नशा ही नाश का जड़ है जहां से सारे भ्रष्टाचार ,पापाचार व अत्याचार एवं विभिन्न विकृतियों को जन्म देता है तो हम अपने आप को नशा मुक्त कर परिवार, समाज ,गांव ,जिला ,प्रांत व राष्ट्र को मजबूती से दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने विचार रखें और यही अमृत महोत्सव का विशेष पर्व होगा..।
NTCF के उद्देश्यों को वर्णित करते हुए कहा कि यह जो मंच सॅंवारा गया है शिक्षकों में विभिन्न प्रदेशों की शैक्षिक संस्कृति की पहचान स्थापित करना ,शिक्षकों में कला साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना, शैक्षिक नवाचार एवं क्रियात्मक अनुसंधान से परिचित कराना, शैक्षिक कार्यक्रमों एवं सूचनाओं से शिक्षक लाभान्वित करना पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप एवं एवं स्कूल गतिविधि का संचालन करना, महान शिक्षाविद विभूतियों एवं महत्वपूर्ण अवसरों पर कार्यक्रम का संस्मरण आयोजन करना, शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन हेतु वर्कशॉप सेमिनार का आयोजन करना, भारत की सांस्कृतिक विरासत के मूल्यों का संवर्धन एवं संरक्षण करना, शिक्षकों की सृजनात्मक प्रतिभा एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना ..। इस तरह से नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने ऑनलाइन के माध्यम से विविध कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदेश के विभिन्न विधाओं में पारंगत शिक्षकों ने सहभागिता का परिचय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।
बालोद जिला से आए हुए पांचों विकास खंडो विभिन्न अवार्ड केटेगरी में शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह में अतिथि के करकमलों द्वारा बैच, सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । यह कार्यक्रम अविस्मरणीय यादगार साबित हुआ… जिसमें बालोद जिला की 51 शिक्षक शिक्षिकाएं अलग-अलग विधाओं में सम्मानित हुए..। इस तरह से शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी के व्याख्याता धर्मेंद्र कुमार श्रवण को शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया है वह समाज के लिए अनुकरणीय पहल है । शिक्षा के क्षेत्र के अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न प्लेटफार्म में शैक्षिक व सह शैक्षिक कार्य कर सांस्कृतिक,साहित्यक ,समाजिक, धार्मिक व अध्यात्मिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए शाला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं.. ऐसे शिक्षक जो शिक्षा के क्षेत्र में विविध कार्य प्रणाली में संलग्न होकर कर्मठता का परिचय उन्होंने दिया है..। इसलिए उन्हें एनटीसीएफ बालोद इकाई के द्वारा बेस्ट एक्विटी टीचर से अतिथि के कर कमलों द्वारा नवाजा गया ।
बेस्ट एक्टिविटी टीचर के रूप में बालोद जिला के अन्य शिक्षक साथी भी सम्मानित हुए …श्रीमती कमला वर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा बालोद, विवेक धुर्वे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक सांकरा, श्रीमती नोम साहू प्रधान पाठक आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा, श्रीमती नीलम कौर प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल अर्जुनदा, श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला, श्रीमती मोना रावत सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बनगांव, श्रीमती शिल्पी राय विज्ञान सहायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हे,ईश्वर लाल लेंडिया व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा,श्रीमती दीप्ति पांडे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटगांव ,टोमन लाल मालेकर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोटेरा, श्रीमती योगेश्वरी देवी देवांगन सहायक शिक्षक शासकीय नवीन माध्यमिक शाला देवरी ,श्री लालरघुवीर सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला गस्तीटोला, श्रीमती रंजना साहू सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 2 ,श्रीमती सीमा वर्मा व्याख्याता शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी, श्रीमती पवनरेखा कौशल सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जुंगेरा ,गजेंद्र कुमार रावटे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठेमा बुजुर्ग एवं बेस्ट क्रिएटिविटी टीचर के रूप में रमेश कुमार भुआर्य सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भीमपुरी मोहल्ला, श्रीमती सुनीता लहरें सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जमरूवा डौण्डी सम्मानित हुए।
शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह में सम्मानित होने पर प्राचार्य एवं समस्त वरिष्ठ शिक्षक समुदाय,छात्र परिषद शाला विकास समिति एवं ग्राम पंचायत के सरपंच उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्याप्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां संप्रेषित किए है ..।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904